1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में इस जगह पर लगाएं विंड चाइम, परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips: घर में इस जगह पर लगाएं विंड चाइम, परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 16, 2023 11:00 am IST,  Updated : May 16, 2023 11:01 am IST

Vastu Tips: अगर आपके घर का सुख-चैन छिन गया है और आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है तो आज ही विंड चाइम का ये उपाय अपनाएं। वास्तु शास्त्र में विंड चाइम के अनेक फायदे बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FILE IMAGE

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई चीजों का खास महत्व बताया गया है। विंड चाइम इन्हीं में से एक है। भारतीय वास्तु और चीनी वास्तु दोनों में ही विंड चाइम को बहुत खास माना जाता है। यह घर में सुख-समृद्धि लाने वाली होती है। तो आज वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए विंड चाइम के अन्य फायदों के बारे में। साथ ही जानेंगे विंड चाइम को घर में कहां लगाना लाभकारी होगा।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जिस घर में विंड चाइम लगी होती है, वहां पर पॉजिटिव एनर्जी अपने आप ही आ जाती है। साथ ही घर में सुखद माहौल बना रहता है। वास्तु के अनुसार,  विंड चाइम लगाने से घर में लक आता है और घर के सदस्यों की प्रोग्रेस भी बढ़ती है, यानी आर्थिक गति बनी रहती है।

विंड चाइम कहां लगाना होगा शुभ?

घर या ऑफिस, विंड चाइम को आप कहीं भी लगा सकते हैं, लेकिन दरवाजे या खिड़की पर लगाना सबसे अच्छा होता है। वास्तु की माने तो वहां पर हवा के वेग से उसमें कंपन पैदा होता है और उससे मधुर ध्वनि निकलती है, जिससे चारों ओर घर में सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। 

विंड चाइम कई तरह की होती हैं, जैसे- लकड़ी, धातु और लोहे आदि की विंड चाइम। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घर या ऑफिस में विंड चाइम लगाने के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरूर लाभ उठाएंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Surya Gochar 2023: सूर्य का वृष राशि में गोचर, इन 5 राशियों की लगेगी बंपर लॉटरी, जमकर बरसेगा मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips: घर की इस दिशा में पानी से भरी सुराही रखने से प्रसन्‍न होती हैं मां लक्ष्‍मी, खिंचा चला आता है पैसा

वास्तु टिप्स: भूल से भी पर्स में ना रखें ये चीजें, वरना जीवन भर हो जाएंगे कंगाल, छिन जाएगा सुख-चैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म