1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन बन रहा है बेहद ही शुभ संयोग, इस दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन बन रहा है बेहद ही शुभ संयोग, इस दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन

Mauni Amavasya 2025 Niyam: इस साल मौनी अमावस्या के दिन कई शुभ योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं यहाां जानिए।

मौनी अमावस्या 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मौनी अमावस्या 2025

Mauni Amavasya 2025: माघ माह के कृष्ण पक्ष की तिथि के दिन आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इस साल 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या है। धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा का जल अमृतमय हो जाता है, इसलिए इस दिन गंगा स्नान करने खास विधान है। इस साल मौनी अमावस्या के दिन बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में जान लीजिए कि इस दिन क्या करना फलदायी रहेगा और क्या नहीं।

मौनी अमावस्या 2025 के दिन बन रहा है ये शुभ संयोग

मौनी अमावस्या पर शिववास का अत्यंत ही शुभ संयोग बन रहा है। 29 जनवरी को शिववास योग शाम 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही मौनी अमावस्या के दिन सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। सिद्धि योग का संयोग रात 09 बजकर 22 मिनट तक है। इन दोनों ही योग में भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इसके अलावा मौनी अमावस्या के दिन  श्रवण एवं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। 

मौनी अमावस्या के दिन न करें ये काम

  • मौनी अमावस्या के दिन तामसिक चीजों के दूर रहें। 
  • मौनी अमावस्या के दिन बाल, नाखून, दाढ़ी न काटें
  • मौनी अमावस्या के दिन तुलसी को जल अर्पित न करें। 
  • मौनी अमावस्या के दिन देर न सोएं और न ही किसी से कोई वाद-विवाद करें। 

मौनी अमावस्या के दिन क्या करें?

  • मौनी अमावस्या के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करें।
  • मौनी अमावस्या के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं। 
  • मौनी अमावस्या के दिन 'ॐ पितृ देवतायै नम:' मंत्र का जाप करें। 
  • मौनी अमावस्या के दिन शाम के समय तुलसी के पास घी का दीया जलाएं।
  • मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत करने का भी विधान है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Maha Kumbh: महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन करें इस भगवान के मंत्रों का जप, खुश हुए तो सारे कष्ट होंगे दूर

Maha Kumbh: महाकुंभ स्नान के बाद क्यों करनी चाहिए पंचकोशी परिक्रमा? क्या मिलता है इससे फल