A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. New Year 2026: नए साल के पहले दिन बन रहा बेहद शुभ संयोग, इन कामों को करने से पूरे वर्ष बरसेगा सौभाग्य

New Year 2026: नए साल के पहले दिन बन रहा बेहद शुभ संयोग, इन कामों को करने से पूरे वर्ष बरसेगा सौभाग्य

New Year 2026: 1 जनवरी 2026 के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में इस दिन इन कामों को करने से पूरे साल घर में खुशियों और समृद्धि की बारिश होगी। तो यहां जानिए कि नए साल के दिन क्या काम करना शुभ और लाभदायक रहेगा।

1 जनवरी 2026 को बन रहा है ये शुभ संयोग- India TV Hindi
Image Source : UNPLASH 1 जनवरी 2026 को बन रहा है ये शुभ संयोग

New Year 2026 Shubh Sanyog: इस साल नए साल की शुरुआत शुभ संयोग के साथ हो रही है। 1 जनवरी को कई योग बन रहे हैं, जो धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभकारी रहेगा। ऐसे में नए साल के दिन इन कार्यों को करने से पूरे साल सुख, सौभाग्य और समृद्धि की वर्षा होगी। तो आइए जानते हैं 1 जनवरी 2026 के दिन बनने वाले शुभ संयोग के बारे में। साथ ही जानेंगे कि इन योग के दौरान क्या करना फलदायी रहेगा। 

नए साल के पहले दिन बन रहे हैं शुभ संयोग

इस साल नए साल की शुरुआत गुरुवार के दिन से हो रही है। 1 जनवरी 2026 को जहां पूरी दुनिया नया साल मनाएगी। वहीं इस दिन साल 2026 का पहला प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। तो 1 जनवरी 2026 को गुरु प्रदोष है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा नए साल के दिन रोहिणी नक्षत्र और रवि योग का संयोग भी बन रहा है। इसके अलावा 1 जनवरी को  धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल और वैभव के कारक शुक्र मौजूद रहेंगे। इन सभी शुभ संयोग की वजह से ही नया साल बेहद खास और मंगलकारी रहेगा। 

नए साल के पहले दिन करें ये काम

1. नए साल के पहले दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन और वस्त्र समेत अन्य जरूरी चीजों का दान करें। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आपके घर-परिवार पर सदैव बनी रहती है। 

2. साल 2026 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करें। संभव हो तो मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें। पूजापाठ के साथ नए साल की शुरुआत करने से पूरे वर्ष जीवन खुशहाल रहता है। 

3. 1 जनवरी 2026 को प्रदोष व्रत भी है इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा करें। शिवलिंग का जलाभिषेक करें। भोलेनाथ को बेलपत्र, दूध, फल, फूल और मिठाई अर्पित करें। ऐसा करने से महादेव की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी और पूरे साल सब शुभ होगा। 

4. नए साल के दिन भगवान गणेश, विष्णु जी और माता लक्ष्मी की भी उपासना जरूर करें। ऐसा करने से आपके घर में सदैव समृद्धि, संपन्नता और शांति बनी रहेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Grahan 2026: साल 2026 में ग्रहण कब-कब लगेगा? यहां जानें सूर्य और चंद्र ग्रहण की डेट और टाइमिंग

Hindu New Year 2026: जनवरी में नहीं इस महीने में मनाया जाएगा हिंदुओं का नया साल, जानें कब से शुरू होगा हिंदू नव वर्ष

January Festival 2026: जनवरी में मकर संक्रांति से लेकर बसंत पंचमी तक, साल के पहले महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार