A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. New Year 2026 Daan: नए साल के पहले दिन इन चीजों का करें दान, पूरे वर्ष बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

New Year 2026 Daan: नए साल के पहले दिन इन चीजों का करें दान, पूरे वर्ष बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

New Year 2026: नए साल के दिन इन चीजों का दान करने से पूरे वर्ष मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं कि नए साल के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

नए साल में करें इन चीजों का दान- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE नए साल में करें इन चीजों का दान

New Year 2026: नए साल की शुरुआत अगर अच्छी हो तो पूरा वर्ष खुशहाल बीतता है। ऐसे में नए साल के पहले दिन मंदिर जाकर देवी-देवताओं का दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है साथ ही नए साल के दिन दान करना भी बहुत ही लाभकारी और पुण्यकारी होता है। धार्मिक मान्यता है कि नए साल के पहले दिन दान पुण्य करने से मां लक्ष्मी की कृपा से पूरे वर्ष सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं कि नए साल के पहले किन-किन चीजों का दान करना चाहिए। 

अन्न

नए साल के पहले दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। गरीबों में अन्न का दान करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होता है। अन्न-धन से घर का भंडार सदैव भरा रहता है।

वस्त्र

साल 2026 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को जरूरतमंदों को वस्त्र और गर्म कपड़ों का दान करें। वस्त्र का दान करना बहुत ही पुण्यकारी माना गया है। घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। 

काला तिल

हिंदू धर्म में तिल का दान बहुत ही शुभकारी माना गया है। ऐसे में नए साल के दिन काले तिल का दान करें। तिल का दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

धन 

नए साल के दिन अपनी क्षमतानुसार गरीबों को धन का दान करें। धन का दान करने से पूरे साल घर-परिवार पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है।

पीली चीजों का दान

इस बार साल 2026 का आरंभ गुरुवार से हो रहा है। ऐसे में नए साल के पहले दिन पीली चीजों का दान करना बहुत ही शुभ होगा। पीली चीजों में चने की दाल, पीले फल, पीली मिठाई, हल्दी, पीले कपड़ें। इन चीजों का दान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।

दान का नियम

  • स्नान के बाद ही दान करना फलदायी होता है।
  • दान करते समय मन में किसी के लिए भी बुरे विचार न रखें।
  • किसी को बताकर दान नहीं करना चाहिए और न ही दान के बाद इसका दिखावा करें। 
  • दान के समय सकारात्मक भाव रखें और सच्चे मन से दान करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

साल 2026 में करियर में मिलेगा मुकाम, पैसों की भी नहीं होगी कमी, पढ़िए वार्षिक राशिफल

Pradosh Vrat 2026: 1 जनवरी को रखा जाएगा प्रदोष व्रत, शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें