हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। एकादशी व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन उपवास रखने और विधि-विधान के साथ पूजा करने से श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हर माह में दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। दोनों ही पक्ष की एकादशी महत्वपूर्ण मानी जाती है। अक्टूबर में आने वाली दोनों एकादशी का खास महत्व है। तो आइए जानते हैं कि इस माह में एकादशी का व्रत कब-कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण का समय क्या रहेगा।
अक्टूबर 2026 की पहली एकादशी कब है?
अक्टूबर माह में पहली एकादशी का व्रत 6 अक्टूबर को रखा जाएगा। आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाता है। पितृ पक्ष में पड़ने वाली इस एकादशी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इंदिरा एकादशी का व्रत रखने से पुण्य फल मिलता है। इसके साथ ही पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इंदिरा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्षी की एकादशी तिथि का आरंभ 6 अक्टूबर को मध्यरात्रि 2 बजकर 7 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 7 अक्टूबर को रात 12 बजकर 34 मिनट पर होगा। एकादशी की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। वहीं विजय मुहूर्त का आरंभ दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर और समाप्त दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर होगा।
इंदिरा एकादशी 2026 पारण मुहूर्त
एकादशी व्रत में पारण अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। एकादशी का पारण दूसरे दिन सूर्योदय के बाद शुभ मुहूर्त में किया जाता है। इंदिरा एकादशी का पारण 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 17 मिनट से सुबह 8 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। पारण के दिन द्वादशी तिथि सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। बता दें कि द्वादशी तिथि के अंदर पारण न करना पाप करने के समान होता है।
अक्टूबर 2026 में दूसरा एकादशी कब रहेगा?
अक्टूबर माह की दूसरी एकादशी 22 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा। आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी का व्रत करने का विधान है। पापांकुशा एकादशी का व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
पापांकुशा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 22 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर होगा। पापांकुशा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:45 ए एम से 05:35 ए एम तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त 11:43 ए एम से 12:28 पी एमतक और विजय मुहूर्त 01:58 पी एम से 02:44 पी एम तक रहेगा।
पापांकुशा एकादशी 2026 पारण मुहूर्त
पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 27 मिनट से सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर होगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
8 अक्टूबर को गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की बढ़ेगी परेशानी, आर्थिक मामले में बरतनी होगी सावधानी