1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. धन लाभ से लेकर करियर में तरक्की का मिल सकता है आशीर्वाद, स्नान-दान की पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय

धन लाभ से लेकर करियर में तरक्की का मिल सकता है आशीर्वाद, स्नान-दान की पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय

पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा और कुछ विशेष उपायों का महत्व बताया गया है। इस दिन किए जाने वाले उपायों से अन्न-धन लाभ, मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और कार्यों में सफलता की कामना की जाती है। जानिए पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।

purnima upay - India TV Hindi
Image Source : PINTEREST पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय

स्नान दान की पूर्णिमा के दिन नदियों में स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है। अगर आप किसी पवित्र नदी में स्नान के लिए नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर पवित्र नदियों का ध्यान करते हुए स्नान करें और गायत्री मंत्र का जाप करें। वहीं, आज व्रतादि की पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है। जानें सावन पूर्णिमा 2026 का व्रत किस दिन रखा जाएगा और इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

पूर्णिमा के दिन जीवन की अलग-अलग समस्याओं से राहत दिला सकते हैं ये उपाय

  • अगर आप धन का प्रवाह बढ़ाना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन पीले रंग का साफ सुथरा नया कपड़ा लेकर, उसमें थोड़े से चावल डालकर उसकी पोटली बनाएं। इसे श्री हरि के चरणों से लगाकर किसी मंदिर में दान कर दें। पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
  • अपने घर में अन्न-धन में बढ़ोतरी की कामना से आज आप 900 ग्राम चने की दाल लीजिये और उसे सत्यनारायण भगवान के चरणों में स्पर्श कराइये। इसके बाद उस चने की दाल को किसी सुपात्र ब्राह्मण को दान कर दें। 
  • आज आटे के हलवे का प्रसाद तैयार करें। अब उस तैयार प्रसाद में कुछ केले के टुकड़े डालिये और भगवान को भोग लगाइए। इसके बाद बाकी प्रसाद अपने परिवार के सदस्यों में और बाहर छोटे बच्चों में बांट दें। इससे आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी।
  • अगर आप कोई काम जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं तो आज के दिन लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में जाएं। भगवान को कटे हुए गोले के टुकड़े और मिश्री का प्रसाद अर्पित करें। साथ ही अपने काम के जल्द से जल्द पूरा होने की प्रार्थना करें। 
  • अगर आपका बिजनेस साझेदार आपकी बात नहीं मान रहा है, सिर्फ अपने डिसीजन आप पर थोप रहा है तो ऐसी सिचुएशन को ठीक करने के लिये आज आपको नारायण के मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है: ऊँ नमो भगवते नारायणाय। 
  • आज आपको स्नान आदि के बाद थोड़ी सी रोली लेनी चाहिए और उसमें दो-चार बूंद घी डालना चाहिए। अब घी और रोली को अच्छे से मिला लीजिये। इसके बाद इस रोली से अपने घर के मंदिर के बायीं और दायीं दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। आज ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
  • पूर्णिमा के दिन एक कच्चा नारियल लें और उस पर हल्दी से श्री लिखें। इसके बाद उस नारियल को श्री विष्णु के मंदिर में दान कर दें। अगर घर के आस पास कहीं विष्णु जी का मंदिर न हो तो किसी भी मंदिर में दान कर दें। पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से आपका बिजनेस जल्द ही तरक्की के शिखर पर पहुंचेगा।
  • अगर आप ऑफिस में कलीग्स की बैक बाइटिंग से परेशान हैं तो आज चावलों को पकाकर उसमें थोड़ा सा खाने वाला पीला रंग और थोड़ी सी शक्कर मिलाइए। अब उसके 3 हिस्से करें और एक गाय को खिला दीजिये। दूसरा हिस्सा मंदिर में दे आयें और तीसरा हिस्सा स्वयं खा लीजिये। ऐसा करने से आप जल्द इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 2 सितंबर को मंगल का नक्षत्र गोचर, इन 3 राशियों की रहेगी मौज, प्रापर्टी-बिजनेस-करियर में लाभ के बन सकते हैं योग