1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 2 सितंबर को गुरु के नक्षत्र में मंगल का गोचर, इन 3 राशियों की रहेगी मौज, प्रापर्टी-बिजनेस-करियर में बड़े लाभ के बन सकते हैं योग

2 सितंबर को गुरु के नक्षत्र में मंगल का गोचर, इन 3 राशियों की रहेगी मौज, प्रापर्टी-बिजनेस-करियर में बड़े लाभ के बन सकते हैं योग

 Written By: Arti Azad
 Published : Aug 21, 2026 11:23 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 11:23 pm IST

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस दौरान अचानक धन लाभ, जमीन-मकान या वाहन खरीदने के योग बन हैं। वहीं कुछ लोगों को करियर में तरक्की और निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। जानिए किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा।

mangal nakshatra gochar impact, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन- India TV Hindi
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन Image Source : PINTEREST

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल साहस, पराक्रम, भूमि और भवन समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों के कारक ग्रह हैं। 2 सितंबर 2026 को मंगल देवगुरु बृहस्पति के पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 सितंबर तक यहां विराजमान रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस परिवर्तन का असर कुछ राशियों के धन, करियर, कारोबार और संपत्ति से जुड़े मामलों पर देखने को मिल सकता है। यहां विस्तार से पढ़िए उन 3 राशियों का राशिफल, जिनके लिए मंगल का यह नक्षत्र गोचर शुभ रह सकता है।

मंगल नक्षत्र गोचर का इन राशियों मिलेगा लाभ 

  1. मेष राशि: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए आर्थिक तौर पर अच्छा समय ला सकता है। इस दौरान अचानक धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को विस्तार के मौके मिलेंगे और व्यापार में कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। नई योजनाओं में पैसा लगाना फायदेमंद रह सकता है। करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने से मान-सम्मान बढ़ेगा। यह अवधि छात्रों के लिए भी प्रगति के संकेत दे रही है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
  2. कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कई तरह के लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने की संभावना है। इस दौरान जमीन, मकान या वाहन खरीदने का मौका भी मिल सकता है। परिवार में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए करियर के नए रास्ते खोल सकती है। नौकरी या कामकाज में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और आप कोई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर सकते हैं।
  3. धनु राशि: आपके लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। निवेश से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और सही योजना से लाभ होने की संभावना है। जिन लोगों का पैसा कहीं अटका हुआ है या उन्होंने किसी को उधार दिया है, उन्हें अपना पैसा वापस मिल सकता है। इससे आर्थिक राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी व परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 4 मुखी रुद्राक्ष की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, पढ़ाई, बिजनेस और नौकरी में तरक्की के लिए करें ये उपाय!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।