1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग, 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, आर्थिक उन्नति के भी योग

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग, 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, आर्थिक उन्नति के भी योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 09, 2026 06:34 am IST,  Updated : Oct 09, 2026 06:34 am IST

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर को होगी और इस दिन तुला राशि में त्रिग्रही योग भी बनेगा। इस योग के बनने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Trigrahi Yog- India TV Hindi
त्रिग्रही योग Image Source : MAGNIFIC

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानि 11 अक्टूबर को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। जहां बुध और शुक्र पहले से ही विराजमान होंगे। ऐसे में तुला राशि में बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से राशिचक्र की 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। इन लोगों को धन लाभ हो सकता है, पारिवारिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं और साथ ही करियर क्षेत्र में भी उन्नति ये लोग पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों बुध, शुक्र और चंद्रमा का त्रिग्रही योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनेगा। चतुर्थ भाव को सुख का कारक माना जाता है ऐसे में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन आपके सुख भाव में त्रिग्रही योग के बनने से आपके जीवन में भी सुख-समृद्धि आ सकती है। अगर मकान या वाहन खरीदना चाहते हैं तो सफल हो सकते हैं। घर के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिलेगा। भाग्य का आपको साथ मिलेगा और आर्थिक उन्नति के भी योग बनेंगे। 

धनु राशि

धनु राशि वालों त्रिग्रही योग आपकी राशि से एकादश भाव यानि की लाभ भाव में बनेगा। इस योग के बनने से किस्मत का भरपूर साथ आपको मिल सकता है। कुछ लोगों को करियर के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उनको अच्छा रिटर्न मिलने के आसार हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। सेहत में अच्छे बदलाव आएंगे। 

मकर राशि

मकर वालों त्रिग्रही योग आपके दसवें भाव में बनेगा। यह भाव कर्म और करियर का कारक है। इसलिए आपको करियर के क्षेत्र में बेहतरीन बदलाव दिख सकते हैं। कुछ लोगों की आमदनी बढ़ सकती है वहीं कुछ लोग मनचाही जगह पर ट्रासंफर पा सकते ैहं। कारोबारियों की योजनाएं भी सफल होंगी। जो लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते थे उनको भी सफलता मिलने के योग हैं। धन के नए स्रोत मिलने से कुछ लोगों की आर्थिक उन्नति हो सकती है। विदेश जाने का मौका भी इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

केतु की चाल बिगाड़ेगी इन 3 राशियों का गणित, दिसंबर तक समय चुनौतीपूर्ण, हाथ आते-आते निकल सकता है मौका!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।