4 मुखी रुद्राक्ष का संबंध बुध ग्रह, बुद्धि, बिजनेस और वाणी से माना जाता है। कहते हैं इस रुद्राक्ष का हृदय से स्पर्श होते ही व्यक्ति का मन धार्मिक हो जाता है। बिजनेस, बुद्धि और वाणी से संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये 4 मुखी रुदाक्ष बहुत ही फायदेमंद है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 4 मुखी रुद्राक्ष के उपाय और बुध संबंधी समस्याओं का हल पाने में यह रुद्राक्ष कैसे आपकी मदद कर सकता है।
एकाग्रता बढ़ाने और पढ़ाई के लिए
अगर आप काम में ठीक से कॉन्सनट्रेट नहीं कर पा रहे हैं, तो 4 मुखी रुद्राक्ष पहनना लाभदायक होगा। इसके अलावा अगर आप अपनी बुद्धि तीव्र करना चाहते हैं, तो 4 मुखी रुद्राक्ष लाकर अपने घर के मन्दिर में रखें और उसे रोज धूप दिखाएं। वहीं, अगर आपका बच्चा पढ़ाई में बहुत कमजोर है, तो बच्चे के स्टडी रूम या जहां उसकी किताबें रखी हों, वहां 4 मुखी रुद्राक्ष जरूर रखें। आप बच्चे को वह रुद्राक्ष पहना भी सकते हैं। इससे आपका बच्चा पढ़ाई-लिखाई में तेज होगा ।
लेखन और पत्रकारिता
अगर आप एक लेखक हैं या पत्रकार हैं, तो अपने काम की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिये 4 मुखी रुद्राक्ष आपके लिये बेहद फायदेमंद होगा। आपको गले में चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे आपके काम की बेहतरी सुनिश्चित होगी।
बिजनेस में तरक्की
लाख कोशिशों के बावजूद बिजनेस आगे नहीं बढ़ पा रहा है, तो आपको 4 मुखी रुद्राक्ष की 21 दानों की माला पहननी चाहिए। वहीं, अगर बिजनेस में कोई आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है, तो आज के दिन आपको संस्थान में काउंटर वाले स्थान पर 4 मुखी रुद्राक्ष रखना चाहिए। इस उपाय को करने से आपको बिजनेस में सफलता मिलेगी।
नाक और गले की समस्या
अगर आपको नाक या गले के आस-पास के क्षेत्रों में किसी प्रकार की समस्या रहती है। अगर आपको थॉयराइड या लकवा है या फिर गॉल ब्लैडर की समस्या रहती है, तो अपनी बहन या बेटी के हाथों से 4 मुखी रुद्राक्ष के तीन दाने स्पर्श कराके धागे में पिरोकर गले में पहनने चाहिए। इससे आपको बहुत सी परेशानियों में राहत मिलेगी।
मीटिंग और प्रेजेन्टेशन
अगर आप बिजनेस मीटिंग्स या प्रेजेन्टेशन को लेकर परेशान रहते हैं कि खुद को कैसे प्रेजेन्ट करेंगे या अपनी बात से दूसरों को कैसे इम्प्रेस करेंगे, तो इस तरह की सिचुएशन से बचने के लिये बुध से संबंधित उपाय करें। इसके लिये आपको 4 मुखी रुद्राक्ष का दाना हमेशा अपने पास रखना चाहिए। इससे आपको प्रेजेन्टेशन या मीटिंग्स में परेशानी नहीं आयेगी।
काम में सुधार
अगर आप स्टेशनरी का काम करते हैं या अपनी प्रिटिंग प्रेस चलाते हैं या आप एक वकील हैं और बहुत दिनों से आपका काम ठीक से नहीं चल रहा है, तो अपनी बहन या बुआ के हाथों का स्पर्श किया हुआ 4 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
संतान का अहंकार
अगर आपकी संतान के अंदर अपने काम या अपनी समझदारी को लेकर बहुत ज्यादा अहंकार आ गया है, जिसके चलते वो आपकी बातों को भी तवज्जो नहीं देते, तो उसके हाथों से 4 मुखी रुद्राक्ष का एक दाना स्पर्श कराके मंदिर में दान कराएं।
बातें समझने के लिए
अगर आपको किसी की भी कोई बात बहुत देर में समझ आती है या आपके पास मौजूद जानकारी का ठीक ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं, तो विधि-पूर्वक पूजा किया गया 4 मुखी रुद्राक्ष धारण करें। आप चाहें तो इसे ब्रेसलेट की तरह हाथ में या फिर गले में माला के रूप में पहन सकते हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर भद्रा काल नहीं माना जाता शुभ, आखिर कौन हैं भद्रा और इस दौरान क्यों नहीं बांधी जाती राखी