1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बुधवार के दिन कर लें ये खास उपाय, आर्थिक तंगी से बिगड़ी सेहत तक हर परेशानी दूर करने में हो सकते हैं कारगर

बुधवार के दिन कर लें ये खास उपाय, आर्थिक तंगी से बिगड़ी सेहत तक हर परेशानी दूर करने में हो सकते हैं कारगर

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Aug 18, 2026 11:28 pm IST,  Updated : Aug 18, 2026 11:28 pm IST

बुधवार के दिन आर्थिक तरक्की, ऑफिस में सीनियर्स के साथ बेहतर तालमेल, वैवाहिक जीवन में मिठास, सेहत और घर की सुख-समृद्धि से जुड़े कुछ खास उपाय बताए गए हैं। भगवान गणेश से जुड़े ये उपाय हर परेशानी को दूर करने में कारगर माने गए हैं।

budhwar ke upay- India TV Hindi
भगवान गणेश से जुड़े बुधवार के उपाय Image Source : PINTEREST

बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में चल रही अलग-अलग तरह की परेशानियों से छुटकारा पाने की कामना की जा सकती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं बुधवार के दिन कौन से विशेष उपाय करके आप अपने जीवन में चल रही समस्त समस्याओं का समाधान पा सकते है।

आर्थिक तरक्की का उपाय

आर्थिक तरक्की बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन हल्दी की 5 साबुत गांठें और एक रुपये का सिक्का एक पीले रंग के कपड़े में रखकर बांध दें। इस पोटली को अपने घर के मंदिर में रखें। अब अपने गुरु या अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए घी का दीपक जलाएं। जब दीपक जलते-जलते अपने आप बुझ जाये, तब उस पोटली को अपनी तिजोरी या अलमारी में रख लें।

काम में सफलता का उपाय

अगर आप बुधवार के दिन अपने किसी महत्वपूर्ण काम या अपनी किसी बिजनेस मीटिंग के लिये बाहर जा रहे हैं, तो केसर का तिलक लगाकर जायें। अगर केसर उपलब्ध न हो तो हल्दी का तिलक लगाकर जायें।

बॉस से बेहतर तालमेल का उपाय

बुधवार के दिन स्नान के बाद सबसे पहले गणेश भगवान के चरणों को छूकर प्रणाम करें और वहीं सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर गणेश जी के मंत्र 'श्री गणेशाय नम:' का 21 बार जप करें। ऐसा करने से ऑफिस में सीनियर्स या बॉस के साथ आपका बेहतर ताल मेल बनेगा।

संतान के स्वास्थ्य का उपाय

अगर आप अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य के लिये परेशान रहते हैं, तो दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये घर में कुत्ता पालें। अगर कुत्ता न पाल सकें, तो कुत्ते को रोटी खिलाएं।

रिश्तों में मजबूती का उपाय

अगर आपके जीवन में मिठास की जगह समस्याओं ने ले ली है, तो आज स्नान आदि के बाद एक इमली का पैकेट लेकर गणेश जी के मन्दिर में जाकर चढ़ाएं।

घर से जुड़ी परेशानी का उपाय

बुधवार के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें। भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर अपने मन्दिर की दीवार पर लगा लें। अब विधि पूर्वक पुष्प और धूप दीप आदि से पूजा करें। ऐसा करने से आपको अपने घर मकान बनवाने या उसमें सुधार करवाने से संबंधित जो भी परेशानी आ रही हैं, उनसे जल्द छुटकारा मिलेगा। 

मुसीबत से छुटकारे का उपाय

अगर आप किसी भी तरह की मुसीबत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही गणेश जी के मंत्र का जप करना चाहिए। आपको इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। साथ ही भगवान श्री गणेश को नारियल अर्पित करें। मंत्र इस प्रकार है: 'वक्र तुण्डाय हुं'।

सुख-समृद्धि का उपाय

घर की सुख-समृद्धि के लिये बुधवार के दिन एक पीतल का बर्तन लेकर उसे अपने पूजा घर में स्थापित करें। अब विधिपूर्वक उस बर्तन की पूजा करें। इसे अपने रसोईघर में रख लें और इस्तेमाल कर लें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: नाक की बनावट खोलती है व्यक्तित्व के गहरे राज, सामुद्रिक शास्त्र से जानें अपना स्वभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।