1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. संतान की सफलता और खुशहाली के लिए पुत्रदा एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, आर्थिक परेशानियां भी होंगी दूर

संतान की सफलता और खुशहाली के लिए पुत्रदा एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, आर्थिक परेशानियां भी होंगी दूर

अगर आपकी संतान से जुड़ी परेशानियां हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन इन आसान उपायों को जरूर करें। ऐसा करने से आपकी सारी समस्याओं का समाधान शीघ्र निकल जाएगा।

पुत्रदा एकादशी उपाय- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पुत्रदा एकादशी उपाय

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। 22 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस एकादशी का व्रत करने से संतान सुख, अच्छी सेहत और करियर में तरक्की की प्राप्ति होती है। वहीं अगर आप इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के साथ ही इन उपायों को करेंगे तो शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आचार्य इंदु प्रकाश द्वारा बताए गए पुत्रदा एकादशी के उपायों को करने से संतान से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर आप भी अपनी संतान के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य या संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन ये विशेष उपाय जरूर करें।

- अगर आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन पीले ताजा फूलों की माला बनाकर भगवान विष्णु को चढ़ाएं। साथ ही भगवान को चंदन का तिलक लगाएं।

- अगर आप अपने जीवन में सफलता और रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखना चाहते हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन आपको पांच मुखी रुद्राक्ष की पूजा करके उसे गले में धारण करना चाहिए।

- अगर आप अपनी संतान के करियर की बेहतरी सुनिश्चित करना चाहते हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन अपने बच्चे के मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। साथ ही जरूरतमंद को पीला कपड़ा गिफ्ट करें।

- अगर आप अपनी संतान के आर्थिक पक्ष को मजबूत करना चाहते हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन 5 सफेद कौड़ियाँ लेकर, उनकी उचित प्रकार से पूजा करें। पूजा के बाद उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी संतान को संभालकर रखने के लिए दे दें।

- अगर आप अपने सभी कामों में संतान का भरपूर सहयोग पाना चाहते हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन स्नान आदि के बाद श्री विष्णु भगवान को प्रणाम करें और आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान विष्णु के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ नमो भगवतेनारायणाय।

- अगर आपकी संतान विद्या के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करना चाहती हैं तो उसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करें और पूजा के समय विद्यायंत्र की स्थापना करें। पूजा के बाद उस यंत्र को उठाकर अपने बच्चे के पढ़ाई वाले कमरे में स्थापित कर दें या फिर ताबीज में डलवाकर बच्चे के गले में पहना दें।

- अगर आप अपनी संतान को जीवन में आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं और उसके जीवन में आ रही हर रुकावटों को दूर करना चाहते हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को माखन, मिश्री का भोग लगाएं। साथ ही उनके सामने चंदन की खुशबू वाली धूप बत्ती जलाएं और उनका आशीर्वाद लें।

- अगर आप अपनी संतान के दांपत्य जीवन को खुशियों से भर देना चाहते हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन पांच गोमती चक्र लेकर मंदिर में स्थापित करें और उनकी धूप- दीप, पुष्प आदि से पूजा करें। साथ ही भगवान से अपनी संतान के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद उन गोमती चक्र को उठाकर एक लाल रंग की पोटली में बांधकर अपनी संतान को रखने के लिए दे दें।

- अगर आप अपनी संतान के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन श्री विष्णु भगवान को चन्दन का तिलक लगाएं। साथ ही एक सिद्ध किया हुआ सौभाग्य बीसा यंत्र लेकर अपनी संतान को दे दें या फिर घर के मंदिर में रख दें।

- अगर आपके बच्चे की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो अपने बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन श्री हरि का नाम लेकर एक साबुत हल्दी की गांठ लेकर, पानी की सहायता से पीस लें। अब उस पीसी हुई हल्दी से बच्चे के माथे पर टीका लगाएं और तब तक रोज लगाते रहें, जब तक आपके बच्चे की सेहत ठीक न हो जाये।

- अगर आप बेटा या बेटी यानि कोई संतान गोद लेना चाहते हैं तो पुत्रदा एकादशी पुत्रदा एकादशी की रात एक लकड़ी की चौकी या पाटे पर साफ कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान कृष्ण के बाल रूप की फोटो रखिये और फोटो के आगे देशी घी का दीपक जलाइये। अब आपको ये मन्त्र पढ़ना है। मंत्र इस प्रकार है- ॐ गोविन्दाय गोपालाय यशोदा सुताय स्वाहा। इस मंत्र का आपको पांच माला, यानि 540 बार जप करना है और जप पूरा होने के बाद भी दीपक को बुझाइये नहीं उसे जलता छोड़ दीजिये वह अपने आप बुझ जायेगा।

- अगर आप अपने जीवन में खूब उन्नति करना चाहते हैं, तो पुत्रदा एकादशी के दिन एक जटा वाला नारियल लेकर, उस पर लाल मौली या कलावा बांधकर श्री हरि का ध्यान करते हुए उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। पुत्रदा एकादशी के दिन ऐसा करने से आप अपने जीवन में खूब उन्नति करेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

23 अगस्त 2026 का पंचांग: रविवार को रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय