1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर क्या रात्रि में राखी बांध सकते हैं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर क्या रात्रि में राखी बांध सकते हैं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के त्योहार के दिन भाई-बहनों की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस दिन ज्यादातर बहनें सुबह या दोपहर के समय ही राखी बांध लेती हैं। अगर किसी कारणवश दिन के समय बहन भाई के हाथ पर राखी न बांध पाए, तो क्या रात में बांधनी चाहिए? आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

Raksha Bandhan 2025- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK रक्षाबंधन 2025

Raksha Bandhan 2025: सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। ज्यादातर बहनें सुबह या दोपहर के समय ही राखी बांध लेते हैं। लेकिन किसी कारणवश अगर आप दिन में राखी न बांध पाएं, तो क्या रात में राखी बांध सकते हैं? अगर यह सवाल आपको भी परेशान कर रहा है तो आइए जानते हैं इसका उत्तर। 

क्या रात में राखी बांध सकते हैं? 

साल 2025 में 9 अगस्त को रक्षाबंधन है और इस दिन भद्रा का साया नहीं है। ऐसे में पूरा दिन ही राखी बांधने के लिए उत्तम रहेगा। वहीं रात में राखी बांधने को लेकर शास्त्रों में कोई विशेष बात नहीं लिखी गई है। आप रात्रि के समय भी राखी बांध सकती हैं, बस कुछ बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए। जैसे- राखी बांधते समय भद्रा का साया नहीं होना चाहिए और कोई अशुभ मुहूर्त रात्रि के समय नहीं होना चाहिए। साल 2025 में सूर्योदय के बाद भद्रा काल नहीं है और ना ही कोई अशुभ मुहूर्त है, इसलिए आप रात्रि के समय भी अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। 

रक्षाबंधन 2025

आपको बता दें कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सुबह 5 बजकर 47 मिनट से ही शुभ मुहूर्त शुरू हो गया था। वहीं दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक शुभ समय रहेगा, क्योंकि इस वक्त तक पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहेगी। हालांकि दोपहर के बाद का समय भी राखी बांधने के लिए शुभ है। वहीं सूर्यास्त के बाद भी इस दिन राखी बांधी जा सकती है। 

रक्षाबंधन पर ये काम करना शुभ 

रक्षाबंधन पर इस साल सर्वार्थ सिद्धि और सौभाग्य नाम के शुभ योग भी बने हुए हैं इसलिए राखी बांधने के साथ ही पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से भी आपको लाभ इस दिन मिल सकता है। रक्षाबंधन के दिन यदि आप जरूरतमंद लोगों को दान देते हैं, जानवरों को भोजन देते हैं तो सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद आप पर बरसता है। इस दिन रात्रि के समय चंद्र पूजन करने से चंद्र दोष से भी आपको मुक्ति मिलती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

बहन ने राखी भेजी है तो घर से बाहर रहने वालों को किस से बंधवानी चाहिए? जान लें

राखी पूर्णिमा या श्रावण पूर्णिमा की पूजन विधि और शुभ मुहूर्त