A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. हरियाली तीज के दिन हर सुहागिन स्त्री को करने चाहिए ये उपाय, पति की होगी लंबी उम्र

हरियाली तीज के दिन हर सुहागिन स्त्री को करने चाहिए ये उपाय, पति की होगी लंबी उम्र

सुहागिन स्त्री के लिए हरियाली तीज खास पर्व में से एक हैं। इस दिन हर सुहागिन स्त्री मां पार्वती और शिव जी से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगती है। ऐसे में इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए...

हरियाली तीज उपाय- India TV Hindi
Image Source : SORA AI हरियाली तीज उपाय

27 जुलाई को सावन माह में हरियाली तीज पड़ रही है। इस तीज का सुहागिन महिलाओं के बीच खास महत्व है। इस दिन महिलाएं व्रत और पीपल के पेड़ की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना करती है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

हरियाली तीज के उपाय

  • सुहागिन महिलाओं को इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही जब शिव मंदिर जाएं तो 16 श्रृंगार करके जाएं और मां पार्वती को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। इससे मां गौरी प्रसन्न होती हैं।
  • पूजा के दौरान विवाहित महिलाओं को ॐ गौरी शंकराय नमः" मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • साथ ही मंदिर में सुहाग का सामान जैसे चूड़ी बिंदी, कंगन आदि मां पार्वती को अर्पित करना चाहिए। इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  • महिलाओं को पूजा के बाद ककड़ी और हलवे का भोग लगाना चाहिए और सभी में प्रसाद वितरित करना चाहिए।
  • इसके अलावा, हरियाली तीज के दिन फुलेरा का दर्शन करना चाहिए। मान्यता है कि फुलेरा के दर्शन करना बेहद शुभ होता है।
  • शाम के समय महिलाओं को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कर दो मुखी दीया जलाना चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त शिव चालीसा का पाठ करने महिलाओं के लिए शुभदायी होगा। मान्यता है कि इससे पति की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Vastu Tips: घर का गंदा पानी किस दिशा में निकलना चाहिए? सुधार लिया तो संवर जाएगी जिंदगी
Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि के दिन जरूर लगाएं महादेव का यह प्रिय पौधा, इस दिशा में है और फलदायी