1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर का गंदा पानी किस दिशा में निकलना चाहिए? सुधार लिया तो संवर जाएगी जिंदगी

Vastu Tips: घर का गंदा पानी किस दिशा में निकलना चाहिए? सुधार लिया तो संवर जाएगी जिंदगी

 Published : Jul 22, 2025 11:14 am IST,  Updated : Jul 22, 2025 11:14 am IST

घर के गंदे पानी की निकासी अगर सही दिशा न हो तो पूरा घर परेशान रह सकता है। साथ ही उस घर में आर्थिक परेशानी भी आ सकती है।

vastu tips- India TV Hindi
वास्तु दोष उपाय Image Source : SORA AI

घर में अक्सर कोई न कोई बीमार रहता है, आर्थिक तंगी से भी सामना करना पड़ रहा है। जातक अच्छे पैसे कमा रहा है लेकिन कुछ न कुछ परेशानी उसे घेर ही लेती है। ऐसे में आपको अपने घर के वास्तु पर ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में कहा गया कि आपके ग्रह दशा सब सही हो लेकिन घर का वास्तु खराब हो वो आपको परेशान जरूर करेगा। ऐसे में घर के कई वास्तु आपके परेशानी का कारण बन रहे होंगे और उनमें से एक होगा घर से पानी निकलने की दिशा, जो अगर वास्तु के हिसाब से सही नहीं है तो आपको दिक्कत देगी। आइए जानते हैं कि घर में आने वाले पानी के निकास की व्यवस्था की किस दिशा में होनी चाहिए....

इस दिशा में रखें जल की निकासी व्यवस्था

घर का पानी निकलने के लिए का ढलान हमेशा उत्तर और पूर्व दिशा में होना चाहिए। पूर्व दिशा का नीचा होना, वास्तु के अनुसार यह शुभ होता है। घर की छत का ढलान भी उत्तर पूर्व दिशा में होना ही हितकारी है क्योंकि जब बारिश होती है तो पानी को हमेशा उत्तर या पूर्व के दिशा में बहना चाहिए। इससे आपके घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा, घर की नाली हमेशा ढकी होनी चाहिए।

इस दिशा में नहीं होना चाहिए निकासी

घर से निकलने वाले पानी का ढलान किसी भी दशा में दक्षिणा-पश्चिम नहीं होना चाहिए। इससे उसके घर के लोगों के हेल्थ पर असर पड़ता है और वे बीमार रह सकते हैं। अगर जातक के जल निकासी की व्यवस्था पश्चिम दिशा है तो उन्हें संतान संबंधी परेशानी हो सकती है और अगर दक्षिण दिशा में है तो धन को नष्ट करता है। घर की शांति भी खत्म हो जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Sawan Shivratri: दूध, दही या गन्ने का रस? जानिए सावन शिवरात्रि के दिन शिव का अभिषेक किस चीज से करना रहेगा लाभकारी

सावन शिवरात्रि के दिन हर भक्त को करने चाहिए ये 5 उपाय, जीवन की हर अड़चन होगी दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म