1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. सावन शिवरात्रि के दिन हर भक्त को करने चाहिए ये 5 उपाय, जीवन की हर अड़चन होगी दूर

सावन शिवरात्रि के दिन हर भक्त को करने चाहिए ये 5 उपाय, जीवन की हर अड़चन होगी दूर

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 22, 2025 10:47 am IST,  Updated : Jul 22, 2025 10:47 am IST

सावन की शिवरात्रि पर इस बार कई दुलर्भ संयोग बन रहे हैं, ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से जातक के जीवन में खुशियों का अंबार लग सकता है।

सावन की शिवरात्रि- India TV Hindi
सावन की शिवरात्रि Image Source : SORA AI

सावन की शिवरात्रि का खास महत्व है, इस साल यह 23 जुलाई 2025 को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर की गई पूजा-अर्चना और दान का फल महाशिवरात्रि के बराबर मिलता है। इस बार की सावन शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, गजकेसरी बुद्धादित्य राजयोग और मालव्य राजयोग बन रहे हैं, बुद्धादित्य राजयोग और मालव्य राजयोग को अत्यंत दुर्लभ और शक्तिशाली योग माना गया है। ऐसे शुभ संयोग 24 साल पहले 2001 में बने थे तब भी सावन की शिवरात्रि बुधवार के दिन ही थी। ऐसे में इस दिन 5 उपाय करने से भक्त के हर संकट दूर हो सकते हैं।

दूध में हल्दी मिलाकर अभिषेक

अगर किसी जातक के विवाह में बाधा आ रही है, तो उसे सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध में थोड़ी हल्दी मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। हल्दी को गुरु ग्रह और शुभता से जोड़ा जाता है, जो विवाह के कारण ग्रह माने जाते हैं।

गरीबों को भोजन और वस्त्र दान

सावन शिवरात्रि के दिन जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि दान-पुण्य से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गन्ने का रस

सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल के अलावा, गन्ने का रस चढ़ाएं। साथ ही ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

सुख-शांति के लिए उपाय

इस दिन घर के मुख्य द्वार की चौखट पर हल्दी का हल्दी का छिड़काव करें। साथ ही दरवाजे के दोनों तरफ स्वास्तिक का निशान बनाएं। इससे जातक के घर में सुख और शांति लौटेगी।

धन-वैभव के लिए उपाय

सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग की 4 पहर का अभिषेक करें। इससे जातक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Mangala Gauri Vrat 2025: आज है दूसरा मां मंगला गौरी व्रत, यहां पढ़ें इसकी पौराणिक कथा
Sawan Shivratri: दूध, दही या गन्ने का रस? जानिए सावन शिवरात्रि के दिन शिव का अभिषेक किस चीज से करना रहेगा लाभकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म