1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Maa Durga Ke 108 Naam: नवरात्रि में जरूर करें मां के इन 108 नामों का जप, देवी दुर्गा बरसाएंगी कृपा

Maa Durga Ke 108 Naam: नवरात्रि में जरूर करें मां के इन 108 नामों का जप, देवी दुर्गा बरसाएंगी कृपा

Maa Durga Ke 108 Naam: नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान माता दुर्गा के 108 नामों का जप करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जान लेते हैं माता के इन नामों के बारे में।

Shardiya Navratri 2025- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शारदीय नवरात्रि 2025

Maa Durga Ke 108 Naam: नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान मंत्र और नाम जप को भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान आपको माता दुर्गा के 109 नामों का जप भी करना चाहिए। माता के नामों का जप करने से आपको आत्मिक शांति मिलती है। माता के नामों का 9 दिनों तक अगर आप जप करते हैं तो आपको मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति भी प्राप्त होती है। आइए जान लेते हैं माता दुर्गा के 108 नाम। 

माता दुर्गा के 108 नाम 

  1. सती।
  2. भवप्रीता।
  3. साध्वी।
  4. भवमोचनी।
  5. भवानी।
  6. आर्या।
  7. दुर्गा।
  8. जया।
  9. आद्या।
  10. त्रिनेत्रा।
  11. शूलधारिणी।
  12. पिनाकधारिणी।
  13. चित्रा।
  14. चंद्रघंटा।
  15. महातपा।
  16. बुद्धि।
  17. अहंकारा।
  18. चित्तरूपा।
  19. चिता।
  20. चिति।
  21. सर्वमंत्रमयी।
  22. सत्ता।
  23. सत्यानंदस्वरुपिणी।
  24. अनंता।
  25. भाविनी।
  26. भव्या।
  27. अभव्या।
  28. सदागति।
  29. शाम्भवी।
  30. देवमाता।
  31. चिंता।
  32. रत्नप्रिया।
  33. सर्वविद्या।
  34. दक्षकन्या।
  35. दक्षयज्ञविनाशिनी।
  36. अपर्णा।
  37. अनेकवर्णा।
  38. पाटला।
  39. पाटलावती।
  40. पट्टाम्बरपरिधाना।
  41. कलमंजरीरंजिनी।
  42. अमेयविक्रमा।
  43. क्रूरा।
  44. सुन्दरी।
  45. सुरसुन्दरी।
  46. वनदुर्गा।
  47. मातंगी।
  48. मतंगमुनिपूजिता।
  49. ब्राह्मी।
  50. माहेश्वरी।
  51. एंद्री।
  52. कौमारी।
  53. वैष्णवी।
  54. चामुंडा।
  55. वाराही।
  56. लक्ष्मी।
  57. पुरुषाकृति।
  58. विमला।
  59. उत्कर्षिनी।
  60. ज्ञाना।
  61. क्रिया।
  62. नित्या।
  63. बुद्धिदा।
  64. बहुला।
  65. बहुलप्रिया।
  66. सर्ववाहनवाहना।
  67. निशुंभशुंभहननी।
  68. महिषासुरमर्दिनी।
  69. मधुकैटभहंत्री।
  70. चंडमुंडविनाशिनी।
  71. सर्वसुरविनाशा।
  72. सर्वदानवघातिनी।
  73. सर्वशास्त्रमयी।
  74. सत्या।
  75. सर्वास्त्रधारिनी।
  76. अनेकशस्त्रहस्ता।
  77. अनेकास्त्रधारिनी।
  78. कुमारी।
  79. एककन्या।
  80. कैशोरी।
  81. युवती।
  82. यति।
  83. अप्रौढ़ा।
  84. प्रौढ़ा।
  85. वृद्धमाता।
  86. बलप्रदा।
  87. महोदरी।
  88. मुक्तकेशी।
  89. घोररूपा।
  90. महाबला।
  91. अग्निज्वाला।
  92. रौद्रमुखी।
  93. कालरात्रि।
  94. तपस्विनी।
  95. नारायणी।
  96. भद्रकाली।
  97. विष्णुमाया।
  98. जलोदरी।
  99. शिवदुती।
  100. कराली।
  101. अनंता।
  102. परमेश्वरी।
  103. कात्यायनी।
  104. सावित्री।
  105. प्रत्यक्षा।
  106. ब्रह्मावादिनी।
  107. कमला
  108. शिवानी

माता दुर्गा के नामों का जप करने से मिलते हैं ये लाभ 

माता दुर्गा के 108 नामों का जप करने से आपको कई लाभ प्राप्त होते हैं। नवरात्रि के दौरान नाम जप करने से आपको अलौकिक अनुभव प्राप्त होते हैं। आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी इन नामों का जप करने से अच्छा प्रभाव पड़ता है। इन नामों को जपने से आपकी आत्मिक उन्नति तो होती ही है साथ ही जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होने लगती हैं। इन नामों का जप करने से आपकी ऊर्जा निरंतर बढ़ती रहती है। माता की असीम कृपा भी इन मंत्रों का जप करने से आपको प्राप्त होती है। माता के नामों के ज न केवल पूजा के समय बल्कि दिन में किसी भी वक्त एकांत में बैठकर आप कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में दिन के अनुसार पहनें वस्त्र, जानें दुर्गा मां के नौ रूपों के 9 प्रिय रंग और इनका महत्व

Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurat LIVE: नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां जानिए कलश स्थापना की सामग्री, विधि, मंत्र समेत सारी जानकारी