A
Hindi News धर्म त्योहार Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी के दिन जरूर करें इन 5 चीजों का दान, विष्णु भगवान की बरसेगी असीम कृपा

Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी के दिन जरूर करें इन 5 चीजों का दान, विष्णु भगवान की बरसेगी असीम कृपा

Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी का व्रत 25 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। इस दिन किन चीजों का दान करने से आपको लाभ हो सकता है, आइए जानते हैं।

Shattila Ekadashi Upay 2025- India TV Hindi Image Source : SOCIAL षटतिला एकादशी

Shattila Ekadashi 2025: माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। साल 2025 में 25 जनवरी को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन तिल का सात प्रकार से प्रयोग किया जाता है, और इसीलिए इस एकादशी को षटतिला कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों को इच्छित फलों की प्राप्ति होती है। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं, लेकिन व्रत ना भी रख पाएं तो कुछ चीजों का दान करके इस दिन आप महापुण्य प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे। 

जरूरतमंदों को कपड़ों का दान 

षटतिला एकादशी के दिन वस्त्र दान करना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप ठंडे इलाकों में रहते हैं तो गर्म कपड़े जरूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं। माना जाता है कि इस दिन वस्त्र दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

तिल का दान 

षटतिला एकादशी का नाम तिल के सात प्रकार से इस्तेमाल (स्नान, दान, उबटन, हवन, भोग, सेवन और मालिश) के कारण ही पड़ा है। इस दिन पानी में तिल डालकर नहाने, तिल का उबटन लगाने, तिल का उपयोग हवन में करने और इसका सेवन करने का बड़ा महत्व है। इसके साथ ही तिल का दान या ऐसी वस्तुओं का दान करना जिनमें तिल का प्रयोग हुआ हो, षटतिला एकादशी के दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा आप पर बरसती है और आपके जीवन की दुख विपदाएं दूर होती हैं। 

धन का दान 

षटतिला एकादशी के दिन आपको यथासंभव धन का दान भी अवश्य करना चाहिए। धन का दान करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है और आपके जीवन की आर्थिक समस्याओं का अंत होने लगता है। 

अन्न का दान 

इस दिन आपको अनाज का दान करना चाहिए या फिर जरूरतमंद लोगों को उनका प्रिय भोजन खिलाना चाहिए। ऐसा अन्न का दान हिंदू धर्म में महादान माना गाया है। ऐसे में षटतिला एकादशी के पवित्र मौके पर आपको अन्न दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है। 

धार्मिक पुस्तकों का दान 

पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती हैं, इसलिए षटतिला एकादशी के दिन पुस्तकों का दान आप कर सकते हैं। पुस्तकों का दान करने से आपको मानसिक संतुष्टि मिलती है और साथ ही विष्णु कृपा से आपके ज्ञान में भी वृद्धि होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

सूर्य-शनि का 29 साल बाद बन रहा खतरनाक दुर्लभ योग, 1996 की तरह क्या 2025 में भी मचेगी तबाही?

माघ माह की अमावस्या के दिन दूसरा अमृत स्नान, अपनी भलाई के लिए बस कर लें ये एक काम