1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य-शनि का 29 साल बाद बन रहा खतरनाक दुर्लभ योग, 1996 की तरह क्या 2025 में भी मचेगी तबाही?

सूर्य-शनि का 29 साल बाद बन रहा खतरनाक दुर्लभ योग, 1996 की तरह क्या 2025 में भी मचेगी तबाही?

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 23, 2025 11:44 am IST,  Updated : Jan 23, 2025 11:44 am IST

सूर्य और शनि 2025 में वैसा ही दुर्लभ योग बनाने जा रहे हैं, जैसा 1996 में बना था। इस योग के चलते देश-दुनिया पर क्या प्रभाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Surya Shani Yog- India TV Hindi
सूर्य-शनि योग Image Source : SOCIAL

सूर्य और शनि ज्योतिष शास्त्र के दो सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं। इन दोनों की स्थिति न केवल व्यक्ति के जीवन पर बल्कि पूरे समाज और वातावरण पर भी प्रभाव डालती है। ये दोनों ग्रह जब दृष्टि संबंध या फिर युति संबंध बनाते हैं, तो कई दुर्लभ घटनाएं दुनिया में देखने को मिलती हैं। सूर्य-शनि ऐसा ही दुर्लभ संयोग इस साल भी बनाने वाले हैं, ऐसा ही संयोग 29 साल पहले 1996 में भी बना था। यह योग क्या है और इसका क्या प्रभाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं। 

सूर्य-शनि का 29 साल बाद दुर्लभ योग 

सूर्य और शनि की युति यूं तो हर साल होती है, लेकिन दशकों बाद ऐसा होता है कि एक ही साल में सूर्य-शनि दो बार अलग-अलग राशियों में युति बनाएं। 1996 में सूर्य और शनि की युति पहले कुंभ राशि और फिर मीन राशि में हुई थी। इस युति के बनने से पहले भी और बाद में भी 1996 में कई दुर्घटनाएं हुई थीं। ठीक ऐसा ही योग 2025 में भी बनने जा रहा है। 13 फरवरी 2025 को सूर्य और शनि पहले कुंभ राशि में और फिर मार्च के महीने में मीन राशि में युति बनाएंगे।

सूर्य-शनि की दो बार युति का 1996 में क्या असर दिखा था?

  • वर्ष 1996 की शुरुआत में ही अमेरिका के वाशिंगटन में बर्फीला तूफान आया था और इस तूफान में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। अप्रैल 1996 में लंदन में एक बम विस्फोट हुआ था जिससे जान माल की क्षति हुई थी। इस साल ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के दौरान ओलंपिक पार्क में बम विस्फोट हुआ था जिसमें 111 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और कई लोगों की मौत भी हुई थी। 
  • ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल महीने में ही पोर्ट आर्थर नरसंहार हुआ था जिसमें 35 लोग मारे गए थे। वहीं मई के दूसरे हफ्ते में एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले 8 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। साइप्रस के साथ ही इस साल कई देशों में भूंकप आने से तबाही मची थी। 
  • भारत में भ्रष्टाचार के मामलों के कारण राजनीतिक दुनिया में उठापटक की स्थिति थी। वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर तनाव बढ़ा था। इस दौरान भारी मात्रा में गोलीबारी भी दोनों देशों के बीच हुई थी। अक्टूबर महीने में फुटबाल विश्व कप क्वालिफाइंग मैच में भगदड़ मच गई थी जिसमें 84 लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस तरह की कई अन्य दुर्घटनाएं भी साल 1996 में हुई थीं। 

कैसे दिख रहे हैं 2025 में हालात?

सूर्य और शनि 2025 में भी 1996 के बाद दो बार अलग-अलग राशियों में युति बनाएंगे। इस साल की शुरुआत भी कुछ दुर्घटनाओं से हुई है, अमेरिका में आग के कारण अरबों रुपयों का नुकसान हुआ। कई लोगों को अपना घर भी इस आग की वजह से गवाना पड़ा। इसी साल की शुरुआत में तिब्बत, चीन और नेपाल में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया और लगभग 126 लोगों की इसमें मौत हो गई। वहीं, ताइवान में भूकंप के कारण कई लोग घायल हुए। इजरायल हमास के बीच संघर्ष लंबे समय से चल रहा था, और युद्ध विराम के बाद भी इजरायल ने हमास के कई इलाकों पर हमला कर दिया। इसकी वजह से दुनिया में राजनीतिक बहस छिड़ गई।

शनि-सूर्य का योग साल 2025 में भी कई दुर्घटनाओें का कारण बन सकता है। इस साल राजनीतिक परिवर्तन भी हुए हैं, जिनके कारण देश दुनिया में स्थितियां गंभीर हो सकती हैं। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन, हमास-इजरायल, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थितियों के बनने के भी आसार हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

शनि-सूर्य की 1 साल बाद फिर होगी युति, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ है यह संयोग

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन इस अशुभ मुहूर्त में न लगाएं डुबकी, पुण्य प्राप्ति से रह जाएंगे वंचित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।