A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Somwar Upay: सोमवार को करें ये आसान उपाय, भगवान शिव की कृपा से जीवन की हर परेशानी होगी दूर

Somwar Upay: सोमवार को करें ये आसान उपाय, भगवान शिव की कृपा से जीवन की हर परेशानी होगी दूर

Monday Remedies: सोमवार को इन आसान उपायों को करने से जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

सोमवार उपाय- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE सोमवार उपाय

Monday Remedies: सप्ताह का सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में इस दिन महादेव की पूजा करने से  घर-परिवार पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसती है। इसके अलावा सोमवारके दिन इन उपायों को करने से जीवन की तमाम परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। तो अगर आपकी जिंदगी में भी समस्या कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो सोमवार के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं। 

- अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करें और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो सोमवार के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं।

- अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए सोमवार के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।

- अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

- अगर आप अपना मनचाहा प्राप्त करना चाहते हैं तो सोमवार को आप स्नान आदि के बाद शिव मंदिर जाइए। वहां जाकर सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं। फिर एक कच्चा, जटा वाला नारियल लेकर भगवान शिव को अर्पित करें और हाथ जोड़कर भगवान से अपनी मनचाही इच्छा पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।

- अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

- अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।

- अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए आज के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।

- अगर आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mangal Gochar: मंगल ग्रह 7 दिसंबर को धनु में करेंगे प्रवेश, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Gemstones: रत्न शास्त्र के ये 4 नायाब रत्न देंगे आपकी इनकम को सुपर बूस्ट, पहनते ही खुलेंगे तरक्की के दरवाजे