Surya Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य का गोचर सभी 12 राशियों पर बड़ा असर डालता है। आने वाले 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वे एक महीने तक तुला राशि में रहेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो पैसा, पावर, और प्रेम के ग्रह हैं। शुक्र की राशि में सूर्य का प्रवेश 5 राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।
सूर्य गोचर से होगा इन राशि वालों को लाभ
Image Source : india tvvrush rashi
वृष राशि
सूर्य का गोचर वृषभ राशि वालों को बहुत लाभ देगा क्योंकि सूर्य शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं और वृषभ राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह ही हैं। वृषभ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों को नई नौकरी और प्रमोशन मिलेगा। वहीं कारोबार में गति आएगी, धन लाभ होगा।
Image Source : india tvsingh rashi
सिंह राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों को करियर में लाभ देगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। काम का दबाव और तनाव परेशान करेगा लेकिन कामों में सफलता मिलने से राहत भी महसूस करेंगे।
Image Source : india tvdhanu rashi
धनु राशि
सूर्य के राशि प्रवर्तन का सबसे ज़्यादा लाभ धनु राशि वालों को होगा। इहें करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सैलरी बढ़ाने के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। व्यापार में भी लाभ होगा।
Image Source : india tvMakar rashi
मकर राशि
सूर्य का तुला राशि में प्रवेश मकर राशि वालों को लाभ देगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। वर्कप्लेस पर आपके काम की सराहना होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। सम्मान बढ़ेगा।
Image Source : india tvमीन राशि
मीन राशि
मीन राशि वालों को सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद शुभ समय लेकर आएगा। इन जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा और सारे काम पूरे होते जाएंगे। धन लाभ होगा लेकिन नुकसान भी हो सकता है, इस ओर ध्यान दें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)