A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Venus Transit 2025 and Horoscope: शुक्र का गोचर इन का राशियों की चमकाएगी किस्मत, धन का मिलेगा लाभ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Venus Transit 2025 and Horoscope: शुक्र का गोचर इन का राशियों की चमकाएगी किस्मत, धन का मिलेगा लाभ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Shukra Gochar 2025: शुक्र जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। शुक्र का गोचर किन राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ है जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

शुक्र गोचर- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE शुक्र गोचर

Shukra Gochar in Mesh Rashi: 31 मई 2025 को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। शनिवार को दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट पर शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र 29 जून की दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक मेष राशि में ही गोचर करते रहेंगे उसके बाद वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि शुक्र, वृष और तुला राशि का स्वामी है, जबकि मीन राशि में यह उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है। अंग्रेजी में इसे 'वीनस' कहते हैं और शरीर में इसका सबसे अधिक असर त्वचा पर होता है।

सप्ताह में शुक्रवार इसका दिन है। शुक्र जीवनसाथी, प्रेम, विवाह, विलासिता, समृद्धि, सुख, वाहनों, कला, नृत्य, संगीत, अभिनय, जुनून और काम का प्रतीक है। शुक्र के संयोग से ही लोगों को इंद्रियों का सुख मिलता है और नाम व ख्याति पाने के योग्य बनते हैं। शुक्र के मेष राशि में गोचर से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि किस राशि वालों पर शुक्र के इस गोचर का क्या प्रभाव होगा, शुक्र उनकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर
करेंगे और उस स्थिति में क्या उपाय करने चाहिए।

1. मेष राशि 

शुक्र आपके पहले स्थान पर, यानि लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के पहले स्थान का संबंध हमारे मुख और शरीर से होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपके द्वारा कही गयी बात को माना जाएगा। इस दौरान आप अपने आसपास की सफाई करेंगे। आपको संतान का सुख भी मिलेगा। अगर आपका विवाह अभी तक नहीं हुआ है तो जल्द ही आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए सतनाज, यानि सात अलगअलग अनाजों का दान करें। 

2. वृष राशि 

शुक्र आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का संबंध हमारे व्यय और शय्या सुख से होता है। शुक्र के इस गोचर से कविता लेखन में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको परिवार और संतान का सुख मिलेगा। साथ ही रातों को आराम मिलेगा और धन की प्राप्ति होगी, लेकिन आज से 29 जून के बीच किसी और से मदद की अपेक्षा न रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए घर की महिला अपने हाथों से विराने में घर की धूल दबाएं। 

3. मिथुन राशि 

शुक्र आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का संबंध हमारे आय और कामना पूर्ति से है। शुक्र के इस गोचर से 29 जून तक आपकी कोई इच्छा पूरा हो होगी। आपको बचपन की बात याद आ सकती है। साथ ही इस दौरान आप दूसरों से छिपाकर काम करने की कोशिश करेंगे। हालांकि इस बीच आपको धन लाभ भी होगा और आपके चेहरे पर एक अलग तेज नजर आयेगा। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए इस दौरान रुमाल में हल्की सी परफ्यूम की खुशबू लगाकर अपने पास रखें।

4. कर्क राशि 

शुक्र आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का संबंध हमारे राज्य करियर और पिता से है। शुक्र के इस गोचर से 29 जून तक आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। इस दौरान किसी प्रशासनिक कार्य में आपको सफलता मिलेगी। पिता से आपका रिश्ता और बेहतर बनेगा। पैसों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। इस बीच आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में दही का दान करें और साथ ही संभव हो तो दही या दही से बनी चीजें खाएं। 

5. सिंह राशि 

शुक्र आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का संबंध हमारे भाग्य से है। शुक्र के इस गोचर से किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे और 29 जून तक आपको पैसों की तंगी नहीं होगी, लेकिन मेहनत जारी रखें और व्यर्थ के कामों में पैसे खर्च करने से बचें। इस दौरान किसी तीर्थ स्थल पर जाना आपके लिए शुभ फलदायी होगा। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए काली या लाल गाय की सेवा करें।

6. कन्या राशि 

शुक्र आपके आठवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का संबंध हमारे आयु से होता है। शुक्र के इस गोचर से आप दूसरों से कही अपनी बात का मान रखेंगे और अपना वायदा पूरा करेंगे, लेकिन इस दौरान तक इस बात का ध्यान रखें कि किसी से कोई भी चीज़ उधार ना लें। साथ ही इस बीच अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। लिहाजा शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए प्रतिदिन मंदिर में सिर झुकाएं और ज्वार का दान करें। 

7. तुला राशि 

शुक्र आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का संबंध हमारे जीवनसाथी से होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से कार्यों आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। लेकिन इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी से प्रेम बनाए रखने और अपनी संतान की पढ़ाई का ख्याल रखने की जरूरत है। 29 जून तक आपको कई महत्वपूर्ण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लिहाजा शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए 29 जून तक गन्दे नाले में एक नीला फूल डालें।

8. वृश्चिक राशि 

शुक्र आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का संबंध हमारे स्वास्थ्य, शत्रु और मित्र से होता है। शुक्र के इस गोचर से आपको धन लाभ होगा। आपकी सांसारिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपके भाइयों की तरक्की होगी। इस बीच आपके कुछ नये दोस्त भी बनेंगे। शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा। इस दौरान आप अपने पौरुष और स्वास्थ्य को बेहतर करने का इंतजाम करेंगे। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए घर की महिला अपने बालों में सोने या गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें। 

9. धनु राशि 

शुक्र आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के पांचवें स्थान का संबंध हमारे संतान, बुद्धि, विद्या और रोमांस से \है। शुक्र के इस गोचर से धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और परिवार के प्रति लगाव बढ़ेगा, लेकिन प्यार के प्रति अधिक दीवानापन आपके भाग्य की हानि करायेगा। साथ ही 29 जून तक आपको अपने सौंदर्य प्रसाधनों को संभालकर रखने की आवश्यकता है। लिहाजा शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिए मंदिर या धर्मस्थल पर दूध का दान करें। 

10. मकर राशि 

शुक्र आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का संबंध हमारे माता, भूमि, भवन और वाहन से होता है। शुक्र का यह गोचर आपको भूमि, भवन और वाहन का सुख देगा। आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और मस्तमौला लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ेगी। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिए 29 जून तक प्रतिदिन कुएं में एक चुटकी हल्दी डालें।

11. कुंभ राशि 

शुक्र आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का संबंध हमारे पराक्रम, भाईबहन और यश से होता है। शुक्र के इस गोचर से कार्यों में आपको भाई बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यहां एक बात पर गौर करना चाहिए कि मेहनत जारी रखने से ही काम पूर्ण रूप से बनेंगे। इस दौरान आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कुछ नया सोच पायेंगे। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए
प्रत्येक स्त्री का सम्मान करें और देर रात तक जागने से बचें। 

12. मीन राशि 

शुक्र आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का संबंध हमारे धन और स्वभाव से होता है। शुक्र के इस गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपकी संतान और भाइयों की तरक्की इस बात पर निर्भर करेगी कि आप अपने गुरु का कितना सम्मान करते हैं। लिहाजा शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिए दो सौ ग्राम गाय का घी मंदिर में दान करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

June 2025 Vrat Tyohar: गंगा दशहरा और गुप्त नवरात्रि के साथ ही जून में हैं कई प्रमुख व्रत-त्योहार, अभी देख लें पूरी लिस्ट

Ganga Dussehra 2025: 5 जून को मनाया जाएगा गंगा दशहरा का पर्व, इस दिन जरूर करें इस स्त्रोत का पाठ, हर पाप से मिलेगी मुक्ति