A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vijaya Ekadashi 2025: एकादशी के दिन श्रीहरि को चढ़ाएं बस ये चीजें, भगवान होंगे प्रसन्न

Vijaya Ekadashi 2025: एकादशी के दिन श्रीहरि को चढ़ाएं बस ये चीजें, भगवान होंगे प्रसन्न

विजया एकादशी इस बार 24 फरवरी को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत आदि का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन भगवान को क्या चढ़ाना चाहिए?

भगवान विष्णु- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO भगवान विष्णु

हिंदू धर्म में हर तिथि किसी न किसी देव के प्रति समर्पित है। ऐसे ही एक तिथि है एकादशी, जिसे हिंदू धर्म में बेहद खास माना गया है। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु के प्रति समर्पित है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी कहा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु का व्रत और पूजा किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत करने से जातक के सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु को उनकी मनपसंद चीजें चढ़ानी चाहिए। इससे भगवान बेहद खुश होते हैं और जातक को धन-धान्य का आशीर्वाद देते हैं। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस तिथि पर भगवान को क्या चढ़ाना चाहिए?

कब है विजया एकादशी?

दृग पंचांग के मुताबिक, विजया एकादशी 24 फरवरी को सोमवार के दिन मनाई जाएगी, हालांकि एकादशी तिथि 23 फरवरी की दोपहर 01.55 बजे आरंभ होगी, जो 24 फरवरी की दोपहर 01.44 तक चलेगी। उदया तिथि की मान्यता के कारण विजया एकादशी 24 फरवरी ही मनाई जाएगी। जबकि पारण का समय 25 फरवरी की सुबह 07.01 से 09.21 बजे तक है।

भगवान को क्या चढ़ाएं?

  • भगवान विष्णु को विजया एकादशी के दिन तुलसी का भोग जरूर लगाना चाहिए क्योंकि भगवान को तुलसी अत्यंत प्रिय है, इसी कारण तुलसी को विष्णुप्रिया भी कहा जाता है।
  • विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के कपड़े जरूर अर्पित करने चाहिए। माना जाता है कि भगवान को पीले रंग के वस्त्र बहुत पसंद हैं। 
  • इस दिन भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई भी चढ़ानी चाहिए। साथ ही पीले रंग का फल, पंचामृत खीर  का भी भोग लगाना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

आखिरी महाकुंभ स्नान के दिन कैसे करें देवों को प्रसन्न, जानें सही पूजा विधि
Mahashivratri 2025: शिवलिंग की पूजा सबसे पहले किसने की थी? महाशिवरात्रि से है इसका सीधा संबंध