Vinayak Chaturthi Upay: बुधवार और विनायक चतुर्थी के शुभ संयोग में करें ये उपाय, विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर दुख-दर्द
Vinayak Chaturthi Upay: बुधवार को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन गणेश जी की पूजा करने अत्यंत ही फलदायी होता है। इसके अलावा विनायक चतुर्थी के दिन इन उपायों को करना भी अच्छा माना जाता है।

Vinayak Chaturthi Upay: प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है। बुधवार को विनायक श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। हमारी संस्कृति में गणेश जी को प्रथम पूजनीय का दर्जा दिया गया है। किसी भी देवी-देवता की पूजा से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा का ही विधान है। आपको बता दें कि श्री गणेश को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना गया है। साथ ही इन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेश जी की उपासना शीघ्र फलदायी मानी गयी है और आज के दिन गणेश जी के निमित्त व्रत करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है।
बता दें कि सप्ताह के सभी दिनों का संबंध किसी न किसी देवी-देवता से होता है और आज बुधवार का दिन है और बुधवार का संबंध भगवान गणेश से है। इस दिन किये गये उपाय अतिशीघ्र शुभफलदायी होंगे। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि विनायक चतुर्थी के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।
- अगर आप विद्यार्थी है और चाहते है कि कॉलेज प्लेसमेंट में आपका नंबर आ जाये और आपको एक अच्छी नौकरी मिल जाये या माता पिता चाहते है कि उनके बच्चें का कॉलेज प्लेसमेंट में नंबर आ जाये, तो बुधवार के दिन आपको श्री गणेश भगवान के विशेष सफलता प्राप्ति मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-गं गणपत्ये नमः।
- अगर आप जीवन में प्यार और शोहरत पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन पांच इलायची और पांच लौंग के जोड़े लेकर श्री गणेश भगवान को चढ़ाएं चाहिए। साथ ही हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिये।
- अगर आप बिजनेस साझेदार के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करना चाहते हें, तो बुधवार के दिन आपको मिट्टी से बनी गणेश जी की छोटी-सी मूर्ति लेकर अपने बिजनेस साझेदार को गिफ्ट करनी चाहिए।
- अगर कोई आपको बार-बार परेशान कर रहा है या कोई आपसे ऐसा काम निकलवाना चाह रहा है, जो आप नहीं करना चाहते हैं, तो इस तरह की परेशानी से बचने के लिये बुधवार के दिन आपको श्री गणेश भगवान के आगे हाथ जोड़कर संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
- अगर आप खेल या राजनीति के क्षेत्र में अपना परचम लहराना चाहते है, अपना एक रुतबा कायम करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन आपको श्री गणेश भगवान के आगे इस मंत्र का एक माला, यानि 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-ऊँ ह्रीं ग्रीं ह्रीं। गणेश भगवान के मंत्र जप के लिये एक बात का ख्याल जरूर रखे कि जप के लिये तुलसी से बनी हुयी माला नहीं होनी चाहिए। भगवान गणेश की पूजा में तुलसी या तुलसी से बनी किसी भी चीज़ का उपयोग करना वर्जित है। तुलसी के बजाय आप लाल चंदन, स्फटिक या फिर रुद्राक्ष की माला को उपयोग में ले सकते हैं।
- अगर आप अपने किसी बड़े प्रोजेक्ट की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन आपको पक्षियों के लिये एक जल से भरा मिट्टी का बर्तन लेकर किसी गणेश मंदिर में जाकर रखना चाहिए। यहां एक बात का ख्याल रखना है कि जल पक्षियों के लिए रखना है कबूतरों के लिए नहीं।
- अगर आप जीवन में नये रंग भरना चाहते हैं, नयी कामयाबी पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के समय उन्हें लाल गुड़हल का फूल अर्पित करें। साथ ही अपने कामयाबी के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।
- अगर आप आर्थिक रूप से लाभ और जीवन में यश पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन गणेश चतुर्थी के दिन आपको श्री गणेश भगवान की कृपा से परिपूर्ण आठ मुखी रुद्राक्ष की विधि-पूर्वक पूजा करके उसे धारण करना चाहिए।
- अगर आप जीवन में सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन आपको नारियल पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर श्री गणेश भगवान को अर्पित करना चाहिए।
- अगर आप अपनी वर्क परफोर्मेंस को बेहतर करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन श्री गणेश भगवान को एक लोटे में जल और थोड़ी-सी दूर्वा डालकर अर्पित करें और उनकी विधि-पूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद दूर्वा समेत उस लोटे के जल को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें।
- अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे कभी किसी चीज़ में पीछे नहीं रहे, हमेशा तरक्की की राह पर चलते रहें, तो बुधवार के दिन शाम के समय श्री गणेश भगवान के आगे घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को हल्दी का टीका लगाएं। फिर अपने बच्चों को भी हल्दी का टीका लगाएं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-