A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. कब है ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल? जानें कैसे करनी है इस दिन हनुमान जी की पूजा

कब है ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल? जानें कैसे करनी है इस दिन हनुमान जी की पूजा

ज्येष्ठ माह अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में अब बुढ़वा मंगल के भी आखिरी बड़े मंगल का दिन भी निकट आ रहा है।

बड़ा मंगल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बड़ा मंगल

ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल निकट आ रहा है। इस मंगलवार को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित रहता है। इस दिन देश भर के हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।  मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है और बजरंग बली की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। बता दें कि ज्येष्ठ मास में 5 बड़े मंगल आते हैं, जिनमें से 4 बड़े मंगल के दिन बीत चुके हैं और अब पांचवां बड़ा मंगल आने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कब...

कब है पांचवां और आखिरी बड़ा मंगल?

ज्येष्ठ माह का आखिरी और पांचवां बड़ा मंगल का दिन काफी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इन्हीं ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के दिन ही हनुमान जी भगवान राम से मिले थे, इसके अलावा, यह भी कहा जाता है कि हनुमान जी अमरता का वरदान में बड़े मंगल के दिन ही मिला था। इसलिए इस दिन का खास महत्व है। ज्येष्ठ माह का आखिरी और पांचवां बड़ा मंगल 10 जून को मनाया जाएगा।

कैसे करनी है हनुमान जी की पूजा?

बड़े मंगल के दिन जातक को सुबह स्नान कर हनुमान मंदिर जाना चाहिए। मंदिर में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और आरती का पाठ करना चाहिए। इसके बाद हनुमान जी को रोली-चंदन का तिलक लगाना चाहिए। हनुमान जी को लाल वस्त्र से अधिक प्रेम है, इसलिए इस दिन जरूरतमंदों के बीच लाल रंग का वस्त्र जरूर दान करें। ऐसा करने से जातक का विशेष शुभफलों की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)