1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 8 June 2025: रविवार का दिन इन 4 राशियों के लिए है बेहद खास, बनेंगे कई बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 June 2025: रविवार का दिन इन 4 राशियों के लिए है बेहद खास, बनेंगे कई बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 08, 2025 05:59 am IST,  Updated : Jun 08, 2025 05:59 am IST

Aaj Ka Rashifal 8 June 2025: मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

8 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज प्रदोष व्रत है। आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज से तीन दिवसीय वट सावित्री व्रत की शुरुआत भी हो गया है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज के सारे काम आसानी से पूरे हो जाऐंगे। साथ ही अपने भविष्य के लिए एक योजना बनाऐंगे और सोच-विचार करेंगे। आज ज्यादातर आपका समय परिवार वालों और दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने में निकल जाएगा। इस राशि के बिजनेस पर्सन आज कुछ रसूखदार लोगों से मिल सकते है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, हो सकता है सफलता मिल जाए। इस राशि के बेरोजगार बैठे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि- आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे है, साथ ही नए काम की योजना बना सकते है। आज आप रिश्तों के प्रति भावना से परिपूर्ण रहोगे, हो सकता है कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी बन जाए। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में किसी पुरानी गलती के कारण डांट पड़ सकती है और काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि- आज मेहनत से करे हुए सारे काम पूरे होंगे। बिजनेस के मामले में थोड़ी-सी सावधानी बरतें। आज आपका कोई दोस्त आपसे किसी जरुरी दस्तावेज पर साइन करवाने आ सकते है, बेहतर होगा साइन करने से पहले दस्तावेज को अच्छे से पढ़ लें। और जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। बिजनेस में जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। 

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि- आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। पहले की किसी पूरानी कविता के कारण आपको कॉलेज में पुरस्कार भी मिल सकता है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते हैं, अपनी पढ़ाई के मामले में विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। 

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि- आज का दिन आपका खुशनुमा रहेगा। आज बिजनेस के मामले में नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज रिश्ते आ सकते है, हो सकता है कि शादी फिक्स भी हो जाए। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ और उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। आज ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आपको नए अवसर मिलने के चांस बन रहे हैं। टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का लुफ्ट उठाओगे। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि- आज का दिन दुख और सुख से मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तर पहुंचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आप विरोधियों का सामना करेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि- आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुी ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अंदरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। 

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

कुम्भ राशि- आज आपका दिन राहत पूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभा के लिए पुरस्कार भी मिल सकते है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कही घूमाने ले जा सकते है।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएं शुरू करना चाह रहें है तो उसे टाले नहीं शुरू कर दें। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को आज अपने सहकर्मियों का पूर्ण योगदान प्राप्त होगा। आज आप पास आये नए मौकों को हाथ से न जाने दें।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Weekly Health Horoscope: सेहत को लेकर इन 2 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, लापरवाही करना पड़ेगा बहुत भारी, पढ़ें साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

Weekly Love Horoscope: यह हफ्ता प्रेम जीवन में जोड़ेगा नया अध्याय, इन 3 राशियों के सिंगल लोगों को मिल सकता है कोई खास, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।