सितंबर की शुरुआत में दो अति शुभ योग बनने जा रहे हैं, नवपंचम योग और लाभ दृष्टि योग। नवपंचम योग का निर्माण गुरु और शनि एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में स्थित रहकर बनाएंगे। वहीं लाभ दृष्टि योग बुध और मंगल के बीच में बनेगा। ये दोनों ग्रह 1 सितंबर को एक-दूसरे से 60 डिग्री की दूरी पर स्थिति रहेंगे जिससे इस शुभ योग का निर्माण होगा। जानिए इन दोनों योगों के बनने से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा।
1. कर्क राशि (Cancer)
इस दिन गुरु आपकी ही राशि में विराजमान हैं और शनि के साथ उनका नवपंचम योग बन रहा है। ऐसे में यह योग सबसे ज्यादा आपको ही लाभ देगा। इससे आपके अटके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वरिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने के लिए समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। कुल मिलाकर सितंबर की शुरुआत आपके लिए शानदार रहने वाली है।
2. तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए 1 सितंबर को बनने वाले शुभ योग काफी सकारात्मक दिखाई दे रहे हैं। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। करियर में सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि आप नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। प्रमोशन के भी शुभ योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
3. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों पर इस समय साढ़ेसाती चल रही है। लेकिन सितंबर की शुरुआत आपके लिए भी शानदार रहने वाली है। आपको शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। बिजनेस वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
इन 3 राशियों के लिए जरूरी टिप्स: 1 सितंबर के दिन कुछ ग्रहों के चुनौतीपूर्ण कोण भी बन रहे हैं, इसलिए आपके लिए सुझाव है कि कोई भी काम जल्दबाजी में न करें और साथ ही कोई बड़ा आर्थिक फैसला सोच समझकर लें।
यह भी पढ़ें:
31 अगस्त को सूर्य का नक्षत्र गोचर, 4 राशियों को देगा बंपर लाभ, नौकरी में प्रमोशन के जबरदस्त योग