1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 31 अगस्त को सूर्य का नक्षत्र गोचर, 4 राशियों को देगा बंपर लाभ, नौकरी में प्रमोशन के जबरदस्त योग

31 अगस्त को सूर्य का नक्षत्र गोचर, 4 राशियों को देगा बंपर लाभ, नौकरी में प्रमोशन के जबरदस्त योग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 31, 2026 08:44 am IST,  Updated : Aug 31, 2026 08:45 am IST

31 अगस्त को सूर्य देव ने पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर 4 राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

surya gochar- India TV Hindi
सूर्य का नक्षत्र गोचर Image Source : INDIA TV

सूर्य देव शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 31 अगस्त से 13 सितंबर तक विराजमान रहेंगे और इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष अनुसार पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य का गोचर काफी रहेगा। इस गोचर से 4 राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनकी इस नक्षत्र गोचर से किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि: रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं

सूर्य नक्षत्र गोचर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ साबित होगा। आपके अटके काम बनने शुरू हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में कोई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के योग रहेंगे। कोई मुनाफे की डील फाइनल हो सकती है। किसी बड़े काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि: आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर फलदायी साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी। बिजनेस वालों को किसी डील से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके काम की हर जगह सराहना होगी। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।

तुला राशि: आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि: आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ साबित होगा। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान वेतन वृद्धि और प्रमोशन के जबरदस्त योग बन रहे हैं। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कनिष्ठा उंगली पर त्रिकोण, वर्ग के साथ ही ये निशान होते हैं बेहद खास, हस्तरेखा शास्त्र में बताया है संकेत और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।