10 May 2025 Ka Panchang: 10 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि शनिवार शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। 10 मई को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 1 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। किसी भी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करने, प्रभु का नाम जपने के लिए यह योग बहुत उत्तम है। सिद्धि योग में जो भी कार्य शुरू किया जाएगा वह सिद्ध होगा अर्थात सफल होगा।साथ ही शनिवार देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक रवि योग रहेगा। सूर्य की ऊर्जा से भरपूर होने के कारण इस योग में किए गए कार्य को कोई बिगाड़ नहीं सकता है, ये शुभ फल ही देता है। रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है। लिहाजा रवि योग में जो भी कार्य किए जाए, वे सफल जरूर होते हैं। इसके अलावा 10 मई को देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
10 मई 2025 का शुभ मुहूर्त
- वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 10 मई 2025 को शाम 5 बजकर 30 मिनट तक
- सिद्धि योग- 10 मई को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 1 मिनट तक
- रवि योग- 10 मई को देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक
- चित्रा नक्षत्र- 10 मई को देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 08:56 - 10:37 AM
- मुंबई- सुबह 09:21 - 10:58 AM
- चंडीगढ़- सुबह 08:56 - 10:38 AM
- लखनऊ- सुबह 08:43 - 10:23 AM
- भोपाल- सुबह 08:59 - 10:38 AM
- कोलकाता- सुबह 08:16 - 09:55 AM
- अहमदाबाद- सुबह 09:19 - 10:57 AM
- चेन्नई- सुबह 08:55 - 10:30 AM
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 5:33 am
- सूर्यास्त- शाम 7:01 pm
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Shadashtak Yog: राहु मंगल बनाएंगे षडाष्टक योग, 18 मई के बाद मुश्किलों में फंस सकते हैं इन 3 राशियों के लोग
Narasimha Jayanti 2025: नरसिंह जयंती पर पूजा के साथ ही कर लें ये उपाय, जीवन की कई मुश्किलों का होगा अंत
Weekly Horoscope 12th to 18th May 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, यहां पढ़िए साप्ताहिक राशिफल