1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 10 May 2026 Ka Panchang: कल से शुरू हो रहा है रोग पंचक, जानें अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग

10 May 2026 Ka Panchang: कल से शुरू हो रहा है रोग पंचक, जानें अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग

10 May 2026 Ka Panchang: रविवार से पंचक शुरू हो रहे हैं। इसकेअलावा रविवार को शीतलाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 10 मई को 2026 का शुभ मुहूर्त क्या है।

रविवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रविवार का पंचांग

10 May 2026 Ka Panchang: 10 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि रविवार दोपहर बाद 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा 10 मई को श्री शीतलाष्टमी व्रत है। रविवार देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही 10 मई को रात 12 बजकर 50 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा रविवार से पंचक शुरू है। आपको बता दें कि पंचक जब रविवार से शुरू होता है तो उसे रोग पंचक कहा जाता है। माना जाता है कि रोग पंचक के दौरान बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

10 मई 2026 का पंचांग

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि- 10 मई 2026 को दोपहर बाद 3 बजकर 7 मिनट तक
  • ब्रह्म योग-  10 मई 2026 को देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक
  • धनिष्ठा नक्षत्र- 10 मई 2026 को रात 12 बजकर 50 मिनट तक
  • 10 मई 2026 विशेष-  शीतलाष्टमी व्रत, पंचक प्रारंभ

10 मई 2026, रविवार का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 ए एम से 05:22 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:09 पी एम से 01:01 पी एम
  • विजय मुहूर्त - 02:45 पी एम से 03:37 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:03 पी एम से 07:25 पी एम
  • अमृत काल- 01:49 पी एम से 03:30 पी एम

10 मई 2026  के दिन अशुभ समय

  • राहुकाल- 05:27 पी एम से 07:04 पी एम
  • यमगण्ड- 12:35 पी एम से 02:12 पी एम
  • आडल योग- 06:06 ए एम से 12:50 ए एम, मई 11
  • विडाल योग- 12:50 ए एम, मई 11 से 06:06 ए एम, मई 11
  • गुलिक काल - 03:49 पी एम से 05:27 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 05:20 पी एम से 06:12 पी एम
  • बाण रोग- 03:04 ए एम, मई 11 से पूर्ण रात्रि तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 05:21 से शाम 07:02 तक
  • मुंबई- शाम 05:27 से शाम 07:04 तक
  • चंडीगढ़- शाम 05:25 से शाम 07:07 तक
  • लखनऊ- शाम 05:04 से शाम 06:44 तक
  • भोपाल- शाम 05:13 से शाम 06:52 तक
  • कोलकाता- शाम 04:29 से शाम 06:07 तक
  • अहमदाबाद- शाम 05:32 से शाम 07:11 तक
  • चेन्नई- शाम 04:51 से शाम 06:26 तक

सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-सुबह 5:33 AM
  • सूर्यास्त- शाम 7:01 PM

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Lucky Plants for Home: मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं ये खास पौधे, घर में लाते ही शुरू हो जाएगा धन का आगमन

Surya Gochar 15 May 2026: मेष के धन और कर्क के लाभ भाव में प्रवेश करेंगे सूर्य, बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें ये दोनों राशियां