1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 12 August 2025 Panchang: आज है कजरी तीज और संकष्टी चतुर्थी, जान लें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्रोदय समय

12 August 2025 Panchang: आज है कजरी तीज और संकष्टी चतुर्थी, जान लें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्रोदय समय

12 August 2025 Ka Panchang: 12 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। इस दिन से भाद्रपद महीने की शुरुआत हो जाती है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 12 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही हम जानेंगे मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पंचांग- India TV Hindi
Image Source : CANVA पंचांग

12 August 2025 Ka Panchang: 12 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि व मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। शाम 6 बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही सुबह 11 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा 12 अगस्त को पंचक, भद्रा, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी और कजरी तीज व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

12 अगस्त 2025 का पंचांग

माह  भाद्रपद
तिथि तृतीया तिथि (12 अगस्त की सुबह 08 बजकर 41 मिनट तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि)
वार मंगलवार
योग सुकर्मा योग शाम 6 बजकर 54 मिनट तक
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र (सुबह 11 बजकर 52 मिनट तक फिर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा)
अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 18 मिनट से 01 बजकर 09 मिनट तक
पक्ष  कृष्ण
चंद्रमा   मीन राशि 
 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:24 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:56 से शाम 05:32 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:48 से शाम 05:28 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:29 से शाम 05:08 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:40 से शाम 05:18 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:56 से शाम 04:34 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:59 से शाम 05:37 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:24 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 06:19 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:08 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Bahula Chaturthi katha: बहुला चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान जरूर करें ये कथा, भगवान करेंगे आपके पुत्रों की रक्षा
कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं जरूर करें ये उपाय, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वर