1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 13 April 2026 Ka Panchang: सोमवार को रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 April 2026 Ka Panchang: सोमवार को रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 April 2026 Ka Panchang: 13 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 13 अप्रैल 2026 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानेंगे राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सोमवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सोमवार का पंचांग

13 April 2026 Ka Panchang: 13 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि सोमवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। 13 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। सोमवार शाम 5 बजकर 17 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही 13 अप्रैल को शाम 4 बजकर 4 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा सोमवार को पंचक है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 13 अप्रैल, सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

13 अप्रैल 2026 का पंचांग (13 April 2026 Ka Panchang)

  • वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 13 अप्रैल 2026 को  देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक
  • शुभ योग- 13 अप्रैल को शाम 5 बजकर 17 मिनट तक
  • धनिष्ठा नक्षत्र- 13 अप्रैल को शाम 4 बजकर 4 मिनट तक
  • 13 अप्रैल 2026 व्रत-त्यौहार- वरुथिनी एकादशी व्रत, पंचक आरंभ

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 07:34 से सुबह 09:10 तक
  2. मुंबई- सुबह 07:57 से सुबह 09:31 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 07:35 से सुबह 09:11 तक
  4. लखनऊ- सुबह 07:21 से सुबह 08:56 तक
  5. भोपाल- सुबह 07:36 से सुबह 09:11 तक
  6. कोलकाता- सुबह 06:53 से सुबह 08:28 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 07:56 से सुबह 09:31 तक
  8. चेन्नई- सुबह 07:31 से सुबह 09:04 तक

सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-सुबह 5:56 AM
  • सूर्यास्त- शाम 6:45 PM

वरुथिनी एकादशी व्रत महत्व

वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी का व्रत करने का विधान है। लिहाजा सोमवार को वरुथिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। वरुथिनी एकादशी का ये व्रत सुख-सौभाग्य का प्रतीक है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति एकादशी के दिन व्रत करता है, भगवान विष्णु उसकी हर संकट से रक्षा करते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Adhik Maas 2026: इस दिन से शुरू होगा अधिक मास, जानें इस महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

Shani Jayanti 2026: इस साल कब मनाई जाएगी शनि जयंती, यहां जानिए सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त