27 May 2025 Ka Panchang: 27 मई ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 51 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान की भौमवती अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
27 मई 2025 का शुभ मुहूर्त
- ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि- 27 मई 2025 को सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी
- सुकर्मा योग- 27 मई को रात 10 बजकर 54 मिनट तक, इसके बाद धृति योग लगेगा
- रोहिणी नक्षत्र- 27 मई को देर रात 2 बजकर 51 मिनट तक
- 27 मई 2025 व्रत-त्यौहार- आज स्नान दान की भौमवती अमावस्या। इसके साथ ही उदयातिथि के अनुसार आज शनि जयंती मनाई जाएगी।
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर बाद 03:45 - 05:28 PM
- मुंबई- दोपहर बाद 03:53 - 05:32 PM
- चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:49 - 05:33 PM
- लखनऊ- दोपहर बाद 03:28 - 05:10 PM
- भोपाल- दोपहर बाद 03:38 - 05:19 PM
- कोलकाता- दोपहर 02:54 - 04:34 PM
- अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:57 - 05:38 PM
- चेन्नई- दोपहर बाद 03:15 - 04:54 PM
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 5:25 am
- सूर्यास्त- शाम 7:11 pm
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Jyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या की रात कर लें इन सात में से कोई 1 उपाय, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी
Shani Jayanti: शनि जयंती पर ये 5 गलतियां करना पड़ेगा भारी, हर कार्य में आने लगेंगी अड़चनें