1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 29 July 2025 Panchang: आज के पंचांग से जानिए नाग पंचमी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानिए कब रहेगा राहुकाल

29 July 2025 Panchang: आज के पंचांग से जानिए नाग पंचमी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानिए कब रहेगा राहुकाल

29 July 2025 Panchang: 29 जुलाई को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। आचार्य आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त, आज का राहुकाल समय और सूर्योदय-सूर्यास्त टाइम।

Panchang 29 July 2025- India TV Hindi
Image Source : SORA AI आज का पंचांग 29 जुलाई 2025

29 July 2025 Panchang: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है| पंचमी तिथि रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इस दिन नागपंचमी मनायी जायेगी। देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक शिव योग बना रहेगा। आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम व्रत है। साथ ही मंगला गौरी व्रत भी है। इसके अलावा शुभ शाम 7 बजकर 27 मिनट से शुभ रवि योग लग जाएगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग और नाग पंचमी पूजा के शुभ मुहूर्त।

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त 2025 (Nag Panchami Shubh Muhurat 2025)

नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:14 से 08:51 तक रहेगा। पंचमी तिथि रात 12:46 बजे तक रहेगी।

आज का राहुकाल समय 29 जुलाई 2025 (Rahukaal 29 July 2025)

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:51 से शाम 05:33 तक
  • मुंबई- शाम 04:00 से शाम 05:38 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:55 से शाम 05:37 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:35 से शाम 05:15 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:25 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:01 से शाम 04:40 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:04 से शाम 05:44 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:26 से शाम 05:01 तक 

आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक शिव योग बना रहेगा | शिव का अर्थ होता है- शुभ। शिव योग शुभ योगों की श्रेणी में आता है| इस योग में किये गये सभी कार्यों में, विशेषकर कि मंत्र प्रयोग में सफलता मिलती है। शिव योग में यदि प्रभु का नाम लिया जाए तो शुभफलदायक साबित होता है| आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा| आकाशमंडल में कुल 27 नक्षत्र स्थित होते हैं| उन्हीं नक्षत्रों में से एक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है| गिनती के आधार पर ये 12वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह विश्राम के लिए प्रयोग की जाने वाली चारपाई अथवा बेड के पिछले दो पायों को माना जाता है।

आज के शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat 29 July 2025)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:47 ए एम से 05:30 ए एम प्रातः सन्ध्या 05:08 ए एम से 06:14 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त 12:19 पी एम से 01:11 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 07:15 पी एम से 07:37 पी एम सायाह्न सन्ध्या 07:15 पी एम से 08:21 पी एम
  • अमृत काल 11:42 ए एम से 01:25 पी एम 
  • रवि योग 07:27 पी एम से 06:15 ए एम, जुलाई 30

यह भी पढ़ें:

अगस्त महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट

इन तीन राशियों पर चांदी के पाये से चल रहे हैं शनि देव, नौकरी-कारोबार हर काम में मिलेगी सुनहरी सफलता