1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. August Festival List 2025: राखी, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी समेत अगस्त में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, चेक करें पूरी लिस्ट

August Festival List 2025: राखी, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी समेत अगस्त में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, चेक करें पूरी लिस्ट

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jul 28, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 02:11 pm IST

August Festival List 2025 (अगस्त व्रत-त्योहार 2025): अगस्त में जन्माष्टमी, रक्षा बंधन, गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, हरतालिका तीज, श्रावण पूर्णिमा, बहुला चतुर्थी समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। यहां हम जानेंगे इन सभी व्रत-त्योहारों की डेट।

August Festival 2025- India TV Hindi
अगस्त महीने के व्रत-त्योहार 2025 Image Source : SORA AI

August Festival List 2025 (अगस्त व्रत-त्योहार 2025): अगस्त का महीना शुरू होने को है। ऐसे में इस महीने में कब कौन सा त्योहार पड़ेगा इसे लेकर सर्च शुरू हो गई है। तो आपको बता दें अगस्त में हिंदू धर्म के कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। कृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, पिठोरी अमावस्या, गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, ऋषि पंचमी इन सभी त्योहारों से ये महीना सजा रहने वाला है। चलिए आपको बताते हैं अगस्त के व्रत-त्योहारों की पूरी डेट लिस्ट।

अगस्त महीने के व्रत-त्योहार 2025 (August Festival 2025 List)

  • 1 अगस्त - मासिक दुर्गाष्टमी
  • 4 अगस्त - सावन का चौथा सोमवार
  • 5 अगस्त- चौथा मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी
  • 6 अगस्त- बुध प्रदोष व्रत
  • 8 अगस्त - वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयन्ती
  • 9 अगस्त - राखी, गायत्री जयन्ती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस, सावन पूर्णिमा व्रत
  • 10अगस्त - भाद्रपद प्रारंभ, गायत्री जापम
  • 12 अगस्त- कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी
  • 13 अगस्त - नाग पंचम
  • 14 अगस्त - बलराम जयन्ती, रांधण छठ
  • 15 अगस्त - जन्माष्टमी, शीतला सातम
  • 16 अगस्त- दही हांडी, कालष्टमी
  • 17 अगस्त - सिंह संक्रांति, सूर्य गोचर, मलयालम नव वर्ष
  • 19 अगस्त- अजा एकादशी
  • 20 अगस्त - बुध प्रदोष व्रत
  • 21 अगस्त - मासिक शिवरात्रि
  • 22 अगस्त - पिठोरी अमावस्या
  • 23 अगस्त - पोला, भाद्रपद अमावस्या
  • 25 अगस्त - वराह जन्यती
  • 26 अगस्त - हरतालिका तीज, गौरी हब्बा
  • 27 अगस्त - गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी 
  • 28 अगस्त - ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व
  • 30 अगस्त - ललीता सप्तमी
  • 31 अगस्त - राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ

अगस्‍त 2025 गोचर (August 2025 Grah Gochar)

  • कर्क राशि में बुध का उदय 9 अगस्त 2025 
  • बुध कर्क राशि में मार्गी 11 अगस्त 2025 
  • सूर्य का सिंह राशि में गोचर 17 अगस्त 2025 
  • शुक्र का कर्क राशि में गोचर 21 अगस्त 2025 
  • कर्क राशि में बुध अस्‍त 29 अगस्त 2025 
  • बुध का सिंह राशि में गोचर बुध ग्रह 30 अगस्त 2025 

यह भी पढ़ें:

गुड़िया पर्व कब है, जानिए नाग पंचमी के दिन कैसे शुरू हुई गुड़िया पीटने की परंपरा

इन तीन राशियों पर चांदी के पाये से चल रहे हैं शनि देव, नौकरी-कारोबार हर काम में मिलेगी सुनहरी सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म