1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 29 June 2025 Ka Panchang: इतने बजे से लग रही आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

29 June 2025 Ka Panchang: इतने बजे से लग रही आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

29 June 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 29 जून 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें रविवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पंचांग

29 जून को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि व रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जायेगी। शाम 5 बजकर 59 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर के 30 जून की सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा दोपहर 2 बजकर 8 मिनट शुक्र वृष राशि में गोचर करेंगे। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

29 जून 2025 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि- चतुर्थी तिथि सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक फिर पंचमी
  • दिन- रविवार
  • वज्र योग- शाम 5 बजकर 59 मिनट तक
  • मघा नक्षत्र- सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12:53 बजे तक
  • गोचर- वृष राशि में शुक्र गोचर

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 05:38 से 07:23 बजे तक
  • मुंबई- शाम 05:40 से 07:20 बजे तक
  • चंडीगढ़- शाम 05:44 से 07:30 बजे तक
  • लखनऊ- शाम 05:20 से 07:04 बजे तक
  • भोपाल- शाम 05:28 से 07:10 बजे तक
  • कोलकाता- शाम 04:44 से 06:25 बजे तक
  • अहमदाबाद- शाम 05:47 से 07:29 बजे तक
  • चेन्नई- शाम 05:02 से 06:39 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:26 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:23 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:
इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो सकता है बड़ा नुकसान; शनि चंद्र-केतु मिलकर बरपाएंगे कहर
आखिर कैसे बनी रानी गुंडीचा भगवान जगन्नाथ की मौसी? नारद जी की है अहम भूमिका