1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आज इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो सकता है बड़ा नुकसान; शनि चंद्र-केतु मिलकर बरपाएंगे कहर

आज इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो सकता है बड़ा नुकसान; शनि चंद्र-केतु मिलकर बरपाएंगे कहर

 Published : Jun 28, 2025 11:19 am IST,  Updated : Jun 28, 2025 11:19 am IST

आज शनि चंद्र-केतु मिलकर एक खतरनाक युति का निर्माण कर रहे हैं, जिससे कई अशुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में यह योग कई राशियों को नुकसान पहुंचा सकता है।

शनि चंद्र-केतु मिलकर...- India TV Hindi
शनि चंद्र-केतु मिलकर बरपाएंगे कहर Image Source : META AI

आज यानी 28 जून को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर रहे है और सिंह में पहले ही केतु ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में इस राशि में चंद्र-केतु की युति का ग्रहण योग निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, सिंह राशि में ही मंगल भी विराजमान हैं। ऐसे में इस अशुभ योग की प्रबलता अधिक बढ़ जाती है। साथ ही शनि ग्रह मीन राशि में ही चंद्रमा व केतु के साथ षडाष्टक योग बना रहे हैं। इसके अलावा, शनि पुष्य योग भी लग रहा है। ऐसे में ये सभी अशुभ योग आज कई अशुभ कार्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। खासकर कुछ राशियों को यह अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं... आइए जानते हैं कौन-कौन सी?

मेष राशि

इस राशि के जातकों को इन अशुभ योगों का निर्माण कई परेशानी पैदा कर सकता है। जातकों को संतान संबंधी समस्या हो सकती है, साथ ही पूरा दिन तनाव भरा बीत सकता है। लव लाइफ में काफी मनमुटाव देखने को मिल सकता है। सेहत भी खराब रह सकती है। चूंकि मेष पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है तो ऐसे में बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। कोशिश करें की बाहर न जाएं।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा है, जो आज ग्रहण योग बना रहे है। इसका नकारात्मक असर कर्क राशि वालों पर पड़ेगा। कोशिश करें आज बड़े फैसले न लें, अपने खर्च पर भी काबू रखें। माता से जुड़ी समस्या हो सकती है। जल से जुड़ी चीजों से थोड़ा सावधान रहें।

सिंह राशि

इसी राशि में चंद्र और केतु मिलकर ग्रहण योग बना रहे हैं। साथ ही मंगल-केतु की अशुभ युति का भी निर्माण हो रहा। ऐसे में इस राशि के लोगों पर सबसे ज्यादा अशुभ असर देखने को मिल सकता है। हादसे में चोट लग सकती है, काम करते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, आज कोई नया निवेश न करें, धन हानि के योग हैं।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को शनि पुष्य योग नक्षत्र हानि पहुंचा सकता है। अचानक से धन हानि हो सकती है। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिन भर मन खिन्न रहेगा। कार्यस्थल पर भी तनाव या विवाद होने के चांस हैं, ऐसे में सावधानी बरतें और जोखिम न लें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को ग्रहण योग भारी नुकसान पहुंचा सकता है। पहले से ही मीन राशि वालों की शनि की साढ़ेसाती चल रही है। साथ ही अब ये अशुभ योग विवाद करवा सकते हैं। फिजूल में बड़ा खर्च करना पड़ सकता है, आर्थिक तंगी भी हो सकती है। कामकाज में नुकसान या समस्या भी आ सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।