8 April 2026 Ka Panchang: 8 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि बुधवार को शाम 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। 8 अप्रैल को शाम 5 बजकर 11 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही बुधवार को पूरा दिन पूरी रात पार करके गुरुवार सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 8 अप्रैल को शाम 7 बजकर 2 मिनट से गुरुवार सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 8 अप्रैल, बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
8 अप्रैल 2026 का पंचांग
- वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि- 8 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजकर 02 मिनट तक
- वरीयान योग- 8 अप्रैल को शाम 5 बजकर 11 मिनट तक
- मूल नक्षत्र- 8 अप्रैल को पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक
- पाताल लोक की भद्रा- 8 अप्रैल को शाम 7 बजकर 2 मिनट से गुरुवार सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 12:23 से दोपहर 01:58 तक
- मुंबई- दोपहर 12:41 से दोपहर 02:14 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 12:25 से दोपहर 02:00 तक
- लखनऊ- दोपहर 12:09 से दोपहर 01:43 तक
- भोपाल- दोपहर 12:22 से दोपहर 01:56 तक
- कोलकाता- दोपहर पहले 11:39 से दोपहर 01:13 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 12:41 से दोपहर 02:15 तक
- चेन्नई- दोपहर 12:11 से दोपहर 01:43 तक
सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय-सुबह 6:01 AM
- सूर्यास्त- शाम 6:42 PM
पाताल लोक की भद्रा
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार भद्रा अलग-अलग बारह चंद्र राशियों के अनुसार तीनों लोक- स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल में घूमती रहती है। जिस दिन चन्द्रमा मेष, वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि में होता है तब भद्रा का वास स्वर्ग लोक पर माना जाता है और जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि में होता है तब भद्रा का वास पृथ्वी लोक पर माना जाता है वही जब चंद्रमा कन्या, तुला, धनु और मकर राशि में होता है तब भद्रा का वास पाताल लोक में माना जाता। आज चन्द्रमा का वास धनु राशि में है तो इसलिए आज पाताल लोक की भद्रा रहेगी। पाताल लोक की भद्रा का वैसे तो कोई असर पृथ्वी पर नहीं पड़ता और अगर भद्रा सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन पड़े, तो उसका कोई दोष नहीं लगता। लेकिन पाताल लोक की भद्रा के दौरान इस बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए कि भद्रा के मुख काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog: अक्षय तृतीया पर बन रहे कई शुभ और दुर्लभ संयोग, 4 राशियों पर मां लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात
Rudraksha Niyam: महिलाओं को कौनसा रुद्राक्ष पहनना चाहिए? जानिए इसे धारण करने का सही नियम क्या है