1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Aaj Grahan Hai Kya, 7 October 2025: आज आश्विन पूर्णिमा पर कोई ग्रहण लग रहा है क्या? जान लें चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण की सही डेट

Aaj Grahan Hai Kya, 7 October 2025: आज आश्विन पूर्णिमा पर कोई ग्रहण लग रहा है क्या? जान लें चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण की सही डेट

Aaj Grahan Hai Kya, 7 October 2025: आज आश्विन पूर्णिमा है। इस दिन चंद्रमा बेहद खूबसूरत और बाकी पूर्णिमा से थोड़ा बड़ा नजर आता है। लेकिन क्या इस पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण लग रहा है? यहां हम इस बारे में आपको बताएंगे।

grahan- India TV Hindi
Image Source : CANVA आज ग्रहण है क्या

Aaj Grahan Hai Kya, 7 October 2025​: जैसा कि सभी जानते हैं कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है लेकिन हर पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगे ये जरूरी नहीं है। आज 7 अक्टूबर 2025 को आश्विन पूर्णिमा है। बता दें इस दिन न ही चंद्र ग्रहण लग रहा है और न ही सूर्य ग्रहण। 2025 में चार ग्रहण लगने थे जो पहले ही लग चुके हैं। अब अगले ग्रहण 2026 में लगने हैं। चलिए आपको बताते हैं अगले साल ग्रहण कब-कब लगेंगे।

2026 में ग्रहण कब-कब लगेंगे?

  • 17 फरवरी 2026, मंगलवार - वलयाकार सूर्य ग्रहण
  • 3 मार्च 2026, मंगलवार - खग्रास चन्द्र ग्रहण
  • 12 अगस्त  2026, बुधवार - खग्रास सूर्य ग्रहण
  • 28 अगस्त 2026, शुक्रवार - खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण

3 मार्च 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में देगा दिखाई

2026 में कुल चार ग्रहण लगेंगे जिसमें से 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस ग्रहण की शुरुआत 3 मार्च की शाम 06:26 से होगी और समाप्ति 06:46 पर होगी। देखें चंद्र ग्रहण की पूरी डिटेल...

  • उपच्छाया से पहला स्पर्श - 02:16 पी एम
  • प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 03:21 पी एम
  • खग्रास प्रारम्भ - 04:35 पी एम
  • परमग्रास चन्द्र ग्रहण - 05:04 पी एम
  • खग्रास समाप्त - 05:33 पी एम
  • प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 06:46 पी एम
  • उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 07:52 पी एम
  • सूतक प्रारम्भ - 09:39 ए एम
  • सूतक समाप्त - 06:46 पी एम
  • बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक प्रारम्भ - 03:28 पी एम
  • बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक समाप्त - 06:46 पी एम

यह भी पढ़ें:

धन की देवी मानी जाती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति के लिए बनती हैं लकी चार्म

 

 

Karwa Chauth 2025 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या सामग्री लगेगी? यहां जानिए सरगी से लेकर चांद की पूजा तक की सारी सामग्री लिस्ट