1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth Puja Samagri List: करवा चौथ की पूजा में क्या सामग्री लगेगी? यहां जानिए सरगी से लेकर चांद की पूजा तक की सारी सामग्री लिस्ट

Karwa Chauth Puja Samagri List: करवा चौथ की पूजा में क्या सामग्री लगेगी? यहां जानिए सरगी से लेकर चांद की पूजा तक की सारी सामग्री लिस्ट

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Oct 07, 2025 07:13 am IST,  Updated : Oct 08, 2025 02:38 pm IST

Karwa Chauth 2025 Puja Samagri: करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। जो हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन पूजा में कई सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। इसलिए यहां हम आपको बताएंगे करवा चौथ पूजा की संपूर्ण सामग्री।

karva chauth- India TV Hindi
करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट Image Source : CANVA

Karwa Chauth 2025 Puja Samagri: करवा चौथ का पावन पर्व 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रहती हैं। शाम के समय शुभ मुहूर्त में 16 श्रृंगार कर विधि विधान पूजा करती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं। व्रत की शुरुआत सुबह सरगी लेकर होती है और समाप्ति चांद को अर्घ्य देने के साथ होती है। इस दिन की पूजा में कई विशेष सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा।

करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट (Karwa Chauth Puja Samagri In Hindi)

  • करवा माता की तस्वीर
  • छलनी
  • करवाचौथ व्रत कथा पुस्तक
  • मिट्टी का करवा (कलश)
  • दही, देसी घी
  • शक्कर
  • शहद
  • नारियल
  • दीपक
  • धूप
  • अगरबत्ती
  • मौली
  • अक्षत
  • कुमकुम
  • रोली
  • चन्दन
  • फूल
  • कलश भर जल
  • हल्दी
  • चावल
  • मिठाई
  • कच्चा दूध
  • पान

करवा चौथ सरगी सामग्री (Karwa Chauth Sargi Itmes List)

  • ताजे फल
  • हलवा या खीर
  • पका हुआ भोजन
  • पानी
  • मेवे
  • मिठाई

इनके अलावा सरगी में सुहाग की वस्तुएं जैसे सिंदूर, चूड़ियां, बिछिया, साड़ी और अन्य पारंपरिक सामान भी शामिल होते हैं, जिन्हें सास अपनी बहू को आशीर्वाद स्वरूप देती हैं।

सोलह श्रृंगार सामग्री लिस्ट (16 Shringar Samagri List)

सिन्दूर, मेहंदी, महावर, नेल पॉलिश, चूड़ी, दीपक, अगरबत्ती, चुनरी, बिंदिया, कंघा, बिछिया, मंगलसूत्र, दक्षिणा के पैसे, मांग टीका, वस्त्र।

करवा चौथ की थाली में क्या-क्या होता है (Karva Chauth Ki Thali Samagri)

  • करवा
  • सिन्दूर
  • पानी का लोटा
  • छलनी
  • दीपक
  • मिट्टी के 5 डेलिया
  • कांस की तीलियां
  • मिठाई

करवा चौथ पूजा विधि (Karwa Chauth Puja Vidhi)

  • करवा चौथ व्रत की शुरुआत सुबह सरगी लेकर की जाती है। व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन करती हैं और उसके बाद दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं।
  • दिन में महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और शाम के समय शुभ मुहूर्त में शिव परिवार और करवा माता की विधि विधान पूजा करती हैं।
  • रात में चंद्रमा की पूजा करके व्रत का पारण किया जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कब है करवा चौथ? कोई कह रहा 9 तो कोई कह रहा 10 अक्टूबर, यहां जानिए सही जवाब

धन की देवी मानी जाती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति के लिए बनती हैं लकी चार्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म