A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Akshaya Tritiya Timing 2026: अक्षय तृतीया की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, नोट कर लें शहर अनुसार टाइमिंग

Akshaya Tritiya Timing 2026: अक्षय तृतीया की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, नोट कर लें शहर अनुसार टाइमिंग

Akshaya Tritiya Muhurat 2026: अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इसे कई जगहों पर आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर देवता की पूजा होती है। यहां हम आपको बताएंगे अक्षय तृतीया की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त शहर अनुसार।

Akshaya Tritiya Muhurat 2026- India TV Hindi
Image Source : CANVA अक्षय तृतीया की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

Akshaya Tritiya Muhurat 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व इस साल 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करते हैं और स्नान के बाद व्रत-पूजन का संकल्प लेते हैं। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। कई जगहों पर इस दिन भगवान परशुराम की भी पूजा होती है क्योंकि इस दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। चलिए जानते हैं अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 2026 (Akshaya Tritiya Puja Muhurat 2026)

  • नोएडा - 10:49 AM से 12:20 PM
  • नई दिल्ली - 10:49 AM से 12:20 PM
  • चेन्नई - 10:49 AM से 12:08 PM
  • पुणे - 10:49 AM से 12:34 PM
  • जयपुर - 10:49 AM से 12:26 PM
  • हैदराबाद - 10:49 AM से 12:15 PM
  • गुरुग्राम - 10:49 AM से 12:21 PM
  • चण्डीगढ़ - 10:49 AM से 12:22 PM 
  • कोलकाता - 10:49 AM से 11:36 AM
  • मुम्बई - 10:49 AM से 12:38 PM
  • बेंगलूरु - 10:49 AM से 12:19 PM
  • अहमदाबाद - 10:49 AM से 12:39 PM 
  • लखनऊ - 10:49 AM से 12:06 PM

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय (Akshaya Tritiya Par Gold Buying Time 2026)

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय 19 अप्रैल की सुबह 10:49 से 20 अप्रैल की सुबह 05:51 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप सोना ही नहीं बल्कि अन्य चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया पर चौघड़िया मुहूर्त 2026

  • अमृत - सर्वोत्तम - 05:38 AM से 07:15 AM
  • शुभ - उत्तम - 08:52 AM से 10:29 AM
  • लाभ - उन्नति - 03:19 PM से 04:56 PM
  • अमृत - सर्वोत्तम - 04:56 PM से 06:33 PM

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

 

यह भी पढ़ें:

Akshaya Tritiya Silver Buying Time 2026: अक्षय तृतीया पर चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त क्या-क्या रहेंगे, नोट कर लें शहर अनुसार टाइमिंग