1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Akshaya Tritiya Silver Buying Time 2026: अक्षय तृतीया पर चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? नोट कर लें सटीक टाइमिंग

Akshaya Tritiya Silver Buying Time 2026: अक्षय तृतीया पर चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? नोट कर लें सटीक टाइमिंग

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 19, 2026 06:06 am IST,  Updated : Apr 19, 2026 06:08 am IST

Akshaya Tritiya Silver Buying Time 2026: अक्षय तृतीया पर सोना ही नहीं चांदी के आभूषणों की खरीदारी भी बेहद शुभ होती है। यहां हम आपको बताएंगे इस शुभ पर्व पर चांदी खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

akshaya Tritya Par Chandi Kharidne ka Time- India TV Hindi
अक्षय तृतीया पर चांदी खरीदने का समय Image Source : PIXABAY

Akshaya Tritiya Silver Buying Time 2026: अक्षय तृतीया बेहद शुभ और पावन पर्व है, जो वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये पावन पर्व 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। खासतौर से इस पर्व पर सोने-चांदी खरीदने की विशेष परंपरा है। जो लोग इस दिन सोना नहीं खरीद पाते वो चांदी की चीजें तो जरूर ही खरीदते हैं। कहते हैं इस दिन खरीदी गई चांदी में खूब वृद्धि होती है। चलिए जानते हैं इस बार अक्षय तृतीया पर चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

अक्षय तृतीया पर चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त (19 अप्रैल 2026)

अक्षय तृतीया पर चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल की सुबह 10:49 से 20 अप्रैल की सुबह 05:38 बजे तक रहेगा। वहीं इस दिन के चौघड़िया मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेंगे:

  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 10:49 AM से 12:06 PM
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 01:42 PM से 03:19 PM
  • सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 06:32 PM से 10:42 PM
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 01:28 AM से 02:52 AM, अप्रैल 20
  • उषाकाल मुहूर्त (शुभ) - 04:15 AM से 05:38 AM, अप्रैल 20

20 अप्रैल की सुबह भी खरीद सकते हैं चांदी

20 अप्रैल को चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:38 से सुबह 07:27 बजे तक रहेगा।

अक्षय तृतीया पर खरीदी गई चांदी का क्या करें?

अक्षय तृतीया पर आप जो भी चांदी की चीजें खरीद रहे हैं उनकी पूजा जरूर करें। इन चीजों को सबसे पहले माता लक्ष्मी के चरणों में रखें। फिर माता की विधि विधान पूजा करके उनकी आरती करें। इसके बाद आप इन चीजों को जहां रखना चाहते हैं वहां रख लें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त क्या-क्या रहेंगे, नोट कर लें शहर अनुसार टाइमिंग

Akshaya Tritiya Shubh Muhurat, Puja Vidhi Live: अक्षय तृतीया के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, कथा, दान और सबकुछ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।