1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog: अक्षय तृतीया पर बन रहे कई शुभ और दुर्लभ संयोग, 4 राशियों पर मां लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog: अक्षय तृतीया पर बन रहे कई शुभ और दुर्लभ संयोग, 4 राशियों पर मां लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात

Akshaya Tritiya 2026 and Horoscope: अक्षय तृतीया के दिन कई शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन इन लकी राशियों को कई तरह का लाभ मिलेगा। अक्षय तृतीया का दिन इन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा।

अक्षय तृतीया शुभ संयोग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अक्षय तृतीया शुभ संयोग

Akshaya Trirtiya 2026 Lucky Rashiyan: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही सोना खरीदने का भी विधान है। धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए कार्यों का 13 गुना अधिक फल प्राप्त होता है। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन पूजा पाठ, दान और अन्य धार्मिक काम किए जाते हैं। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। अबूझ मुहूर्त में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने के लिए पंचांग देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। अक्षय तृतीया के दिन ही बद्रीनाथ के कपाट खुलते हैं और वृंदावन में बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैं।

अक्षय तृतीया पर बन रहा है दुर्लभ संयोग

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस साल अक्षय तृतीया का त्यौहार 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा।  इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों अपनी उच्च राशि में होते हैं। इस साल अक्षय तृतीया के दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहा है। अक्षय तृतीया के दिन शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग भी बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को सबसे शुभ और शक्तिशाली लाभदायक योगों में से एक माना जाता है।  मालव्य राजयोग भी अत्यंत फलदायी माना गया है। तो आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन बन रहे ये शुभ किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा।

मेष राशि (Aries)

अक्षय तृतीया का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। करियर के क्षेत्र में कई बड़े मौके मिलेंगे जिससे आगे चलकर अपार सफलता हासिल होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ का भी योग बन रहा है।

सिंह राशि (Leo)

अक्षय तृतीया के दिन सिंह राशि वालों को निवेश में बड़ा फायदा मिल सकता है। जमीन से जुड़ा पुराना मामला सुलझ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। समाज में भी मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन फायदेमंद रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। रुके हुए कार्य भी बिना बाधा के पूरे होंगे।

धनु राशि (Sagittarious)

धनु राशि के व्यापारियों को मुनाफा मिलेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। नया घर या गाड़ी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अक्षय तृतीया का दिन धनु राशि के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Rudraksha Niyam: महिलाओं को कौनसा रुद्राक्ष पहनना चाहिए? जानिए इसे धारण करने का सही नियम क्या है

Labh Drishti Yog 2026: शुक्र-शनि का लाभ दृष्टि योग, 4 राशियों को राजयोग के समान देगा फल, कमाई में आएगा बड़ा उछाल!