Akshaya Tritiya 2026 Par Kya Kya Karna Chahiye: अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन बड़ी संख्या में लोग सोने-चांदी समेत कई कीमती चीजों की खरीदारी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दिन सिर्फ खरीदारी के लिए ही नहीं होता बल्कि इस दिन कई ऐसे कार्य भी किये जाते हैं जो आपकी समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि कर सकते हैं। इस शुभ दिन पर खरीदारी के साथ ही दान, जप और पुण्य कार्य करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। चलिए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन-किन कार्यों को करना चाहिए।
अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya Shubh Muhurat 2026)
- अक्षय तृतीया - 19 अप्रैल 2026, रविवार
- अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त - 10:49 AM से 12:20 PM
- तृतीया तिथि प्रारम्भ - 19 अप्रैल 2026 को 10:49 AM बजे
- तृतीया तिथि समाप्त - 20 अप्रैल 2026 को 07:27 AM बजे
अक्षय तृतीया पर क्या-क्या करना चाहिए (Akshaya Tritya Par Kya-Kya Karna Chahiye)
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। नहाने के पानी में गंगाजल जरूर मिला लें।
- स्नान के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
- संभव हो तो इस दिन व्रत रहना चाहिए।
- अक्षय तृतीया पर घर की अच्छे से साफ-सफाई करके उसे सजाना चाहिए।
- पूजा के बाद अन्न, जल, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए। अक्षय तृतीया पर खरीदारी से ज्यादा महत्व दान का माना गया है, इसलिए इस दिन जरूरतमंदों को सहायता जरूर करें।
- इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है, इसलिए इस पर्व पर किसी भी तरह के शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किये जा सकते हैं।
- इस दिन सोना, चांदी, भूमि या अन्य कीमती वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन खरीदी गई वस्तुओं में बढ़ोतरी होती है।
- लेकिन अगर अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी नहीं कर सकते तब आप धनिया के बीज जरूर खरीदें।
- इस दिन भगवान को विशेष रूप से सत्तू, ककड़ी, चने की दाल और फल का भोग लगाया जाता है।
- सोने-चांदी के अलावा अक्षय तृतीया पर पीतल और कांसे के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा ये पर्व नया घर या जमीन, वाहन, फर्नीचर, नए कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और खेती से जुड़े उपकरणों के खरीदने के लिए भी उत्तम होता है। मान्यता है इस दिन खरीदी गई चीजें घर में सुख-समृद्धि लाती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
अक्षय तृतीया पर सोना ही नहीं इन सस्ती चीजों की खरीदारी भी देती है शुभ फल, घर में खुद चलकर आएगा धन और सौभाग्य