Akshaya Tritiya Affordable Shopping: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्य, पूजा या खरीदारी का फल कभी समाप्त नहीं होता और लगातार बढ़ता रहता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा पुरानी है, लेकिन आज के समय में हर किसी के लिए यह संभव नहीं है। ऐसे में आप कम बजट में भी इस दिन को खास बना सकते हैं। अक्षय तृतीया पर इन सस्ती चीजों की खरीदारी से मिलेगा समान पुण्य
सोना नहीं तो क्या करें
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना संभव नहीं है, तब भी आप इस दिन का अक्षय पुण्य प्राप्त खास बना सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन जरूरी सामान खरीदना, बचत की शुरुआत करना या नया काम शुरू करना भी शुभ माना जाता है।
मिट्टी की चीजों का महत्व
ज्योतिष के अनुसार मिट्टी का संबंध मंगल ग्रह से होता है, जो ऊर्जा, भूमि और साहस का प्रतीक है। इस दिन मिट्टी की वस्तुएं खरीदने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में स्थिरता आती है। यही वजह है कि अक्षय तृतीया पर मिट्टी की चीजों की खरीदारी को खास महत्व दिया जाता है।
ये मिट्टी की चीजें मानी जाती हैं शुभ
अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा, दीये, बर्तन, गमले और छोटी मूर्तियां खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। घर में मिट्टी का घड़ा रखने से समृद्धि आती है, दीये और बर्तन सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं, जबकि गमले घर में हरियाली और शांति का माहौल बनाते हैं।
अन्य सस्ती चीजें भी हैं शुभकारी
अगर आप और विकल्प देख रहे हैं तो तांबे के बर्तन, हल्दी की गांठ, रूई, चावल, घी और लाल कपड़ा भी खरीद सकते हैं। ये सभी चीजें पूजा और शुभ कार्यों में उपयोगी मानी जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि लाती हैं।
खरीदें साबुत धनिया
अक्षय तृतीया पर साबुत धनिया खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों में साबुत धनिया को धन का प्रतीक और मां लक्ष्मी का अत्यंत प्रिय माना गया है। कहते हैं अक्षय तृतीया के दिन धनिया खरीदने से सोने-चांदी की खरीदारी के बराबर ही पुण्य प्राप्त होता है।
दान पुण्य का भी महत्व
अक्षय तृतीया पर दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप कुछ खरीद नहीं सकते, तो जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी उतना ही फलदायी होता है। इससे मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: वैशाख माह की शीतलाष्टमी पर कर लें ये खास उपाय; सेहत, परिवार की खुशहाली और करियर में मिलेंगे आश्चर्यजनक लाभ