1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Sheetala Ashtami 2026 Upay: वैशाख माह की शीतलाष्टमी पर कर लें ये खास उपाय; सेहत, परिवार की खुशहाली और करियर में मिलेंगे आश्चर्यजनक लाभ

Sheetala Ashtami 2026 Upay: वैशाख माह की शीतलाष्टमी पर कर लें ये खास उपाय; सेहत, परिवार की खुशहाली और करियर में मिलेंगे आश्चर्यजनक लाभ

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Apr 09, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 06:48 pm IST

Sheetala Ashtami Ke Upay: शीतलाष्टमी के दिन शिव योग, पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग है। इस दिन विशेष पूजा, मंत्र जाप और उपाय करने से देवी शीतला मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही से जीवन में सकारात्मक बदलाव और लाभ होता है। जानिए इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में

Sheetala Ashtami Ke Upay शीतला अष्टमी के उपाय- India TV Hindi
मां शीतला के इन उपायों से पाएं हर समस्या से छुटकारा Image Source : INDIA TV

Sheetala Ashtami Ke Upay: 10 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण पक्ष की शीतलाष्टमी मनाई जाएगी। शुक्रवार को अष्टमी तिथि रात 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। शाम 6 बजकर 31 मिनट तक शिव योग रहेगा। दोपहर पहले 11 बजकर 28 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। इन शुभ संयोगों के बीच शीतलाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन किए जाने वाले उपाय हर काम में सफलता दिलाने में सहायक होते हैं। चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शीतलाष्टमी के दिन कौन से उपाय करने से सेहत, नौकरी, परिवार की खुशहाली में दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की हो सकती है। 

नौकरी में राहत के लिए उपाय

अगर आप अपनी नौकरी को लेकर कुछ परेशान हैं तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये शीतलाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद शीतला चालीसा का पाठ करना चाहिए और पाठ करने के बाद देवी मां को पुष्प अर्पित करने चाहिए।

स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए मंत्र
अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर करना चाहते हैं और लंबी आयु का वरदान पाना चाहते हैं, तो शीतलाष्टमी के दिन आपको माता शीतला के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र है-
मृणाल तन्तु सदृशीं नाभि हृन्मध्य संस्थिताम्।
यस्त्वां संचिन्त येद्देवि तस्य मृत्युर्न जायते।।

परिवार की खुशहाली के लिए उपाय
अगर आप अपने परिवार की खुशहाली को बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये शीतलाष्टमी के दिन आपको शीतलाष्टक स्तोत्र में दिये देवी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र है-
शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता।
शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नम:।।

तरक्की के लिए उपाय
अगर आप अपनी दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की देखना चाहते हैं तो शीतलाष्टमी के दिन आपको शीतला माता के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए और उनकी आरती का एक बार पाठ करना चाहिए।

सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी के लिए मंत्र
अगर आप अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो शीतलाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद शीतला मां का ध्यान करते हुए घर पर ही एक आसन बिछाकर बैठना चाहिए और मंत्रमहोद्धि में दिये देवी मां के इस नौ अक्षरों के मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।
मंत्र है- ऊँ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः।

बिजनेस में सुरक्षा के लिए उपाय
अगर आप अपने बिजनेस को अनजाने खतरों से बचाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये शीतलाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद नीम के पेड़ के पास जाना चाहिए और उस पेड़ में देवी मां के स्वरूप का ध्यान करते हुए पहले आपको प्रणाम करना चाहिए। उसके बाद रोली-चावल आदि से पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

पार्टनर की दिक्कतें दूर करने के लिए उपाय
आपके जीवनसाथी को किसी प्रकार की परेशानी बनी हुई है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये शीतलाष्टमी के दिन आपको अपने घर के बाहर पश्चिम दिशा में नीम का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी नियमित रूप से देखभाल करनी चाहिए।

सफलता और लाभ के लिए भोग
अगर आप अपने हर काम में लाभ पाना चाहते हैं और कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो शीतलाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद दूध-चावल की खीर बनानी चाहिए और उससे देवी मां को भोग लगाना चाहिए। देवी मां को भोग लगाने के बाद बाकी खीर को प्रसाद के रूप में बच्चों में बांट दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी खा लें।

देवी की कृपा बनाए रखने के लिए मंत्र
अगर आप देवी भगवती की कृपा अपने ऊपर बनाये रखना चाहते हैं और उनकी कृपा से जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो शीतलाष्टमी के दिन आपको भगवती शीतला की वन्दना करनी चाहिए और उनके इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र है-
वन्देऽहं शीतलां देवीं रासभस्थां दिगम्बराम्।।
मार्जनी कलशोपेतां सूर्प अलंकृत मस्तकाम्।।

जीवन में मिठास लाएंगा ये उपाय
अगर आपके जीवन में मिठास की जगह समस्याओं ने ले ली है तो उस समस्या को दूर करने के लिये और जीवन में मिठास घोलने के लिये शीतलाष्टमी के दिन के दिन आपको नीम की 21 पत्तियां लेनी चाहिए और उन्हें एक धागे में पिरोकर माला बनानी चाहिए। अब उस माला को देवी मां को अर्पित करना चाहिए।

अनजाने में हुई गलतियों से बचने के लिए मंत्र
अगर आप अपने अनजाने में हुए किसी गलती से उलझन में रहते हैं, तो इससे बचने के लिये शीतलाष्टमी के दिन आपको शीतलाष्टक स्तोत्र में दिये माता शीतला के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र है-
न मन्त्रो नौषधं तस्य पापरोगस्य विद्यते।
त्वामेकां शीतले धात्रीं नान्यां पश्यामि देवताम्।।

भय और स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति के लिए मंत्र
अगर आपको किसी भी प्रकार का भय या स्वास्थ्य समस्या आदि बनी रहती है तो इससे छुटकारा पाने के लिये शीतलाष्टमी के दिन आपको शीतलाष्टक स्तोत्र में दिये माता शीतला के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र है-
वन्देSहं शीतलां देवीं सर्वरोग भय अपहाम्।
यामासाद्य निवर्तेत विस्फोटक भयं महत्।।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Puja Ghar Vastu: पूजा सफल होने में कौन सी चीजें बन रहीं रुकावटें? घर के मंदिर में बिल्कुल भी न रखें ये सामान, जानिए क्या कहता है वास्तु

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।