RCB Record in Playoff: IPL 2026 में लीग स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और अब प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत होने वाली है। इस सीजन का पहला क्वालीफायर डिफेंडिंग चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें इस सीजन पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाने में कामयाब रही थी। इस बीच पहले क्वालीफायर मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि अब तक आईपीएल प्लेऑफ में RCB के आंकड़े कैसे हैं।
आईपीएल में अब तक 18 प्लेऑफ के मुकाबले खेल चुकी है RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब तक आईपीएल में 18 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जिसमें से उन्हें 8 में जीत मिली है, वहीं 10 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। 18 में RCB ने दो बार सेमीफाइनल और 4 बार फाइनल खेला है। बता दें कि आईपीएल में प्लेऑफ की शुरुआत 2011 से हुई थी, उससे पहले इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल वाला सिस्टम लागू था। प्लेऑफ नियम के बाद से बेंगलुरु की टीम अब तक 3 बार क्वालीफायर 1 और इतने ही बार क्वालीफायर 2 खेल चुकी है। वहीं 5 बार RCB की टीम एलिमिनेटर भी खेली है।
प्लेऑफ में अब तक कैसा रहा है RCB का रिकॉर्ड?
RCB को क्वालीफायर 1 में अब तक 3 में से दो में जीत मिली है, वहीं एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एलिमिनेटर मुकाबलों की बात करें तो वहां बेंगलुरु को 5 में से दो में जीत मिली, 3 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। क्वालीफायर 2 में RCB को 3 में सिर्फ 1 मैच में जीत मिली, जबकि दो मैच उनकी टीम हार गई। इसके साथ ही फाइनल की बात करें तो RCB को 4 में से सिर्फ एक में उन्हें जीत मिली है। RCB ने अपना एकमात्र फाइनल पिछले साल जीता था।
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही RCB
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह पक्की की। लीग स्टेज में RCB 14 मैचों में से 9 में जीत दर्ज करने में कामयाब रही और 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 18 पॉइंट्स के साथ RCB की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पोजीशन पर रही। हालांकि गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद के भी इस सीजन 18-18 अंक थे, लेकिन नेट रन रेट के मामले में RCB इन दोनों टीमों से काफी आगे रही।
यह भी पढ़ें