WTC के इतिहास में किस भारतीय बल्लेबाज ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, शुभमन गिल और ऋषभ पंत में टक्कर
WTC के इतिहास में किस भारतीय बल्लेबाज ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, शुभमन गिल और ऋषभ पंत में टक्कर
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दुनियाभर में मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी होने वाली है। भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला 6 जून से खेला जाएगा। हालांकि ये मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा।
Published : May 25, 2026 06:03 pm IST, Updated : May 25, 2026 06:03 pm IST
1/6Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दुनियाभर में मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी होने वाली है। भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला 6 जून से खेला जाएगा। हालांकि ये मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा। लेकिन आपको ये जरूर जानना चाहिए कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के कौन से बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल हैं, जो इस वक्त टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। शुभमन गिल ने डब्ल्यूटीसी के तहत अब तक 40 मैच खेलकर 2843 रन बनाए हैं। गिल ने अब तक 10 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान गिल का औसत 43.07 का रहा है।
3/6Image Source : getty
ऋषभ पंत उनसे बस थोड़ा सा ही पीछे हैं। पंत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अब तक 40 मैच खेलकर 2780 रन बनाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने छह शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। पंत का औसत 41.49 का रहा है।
4/6Image Source : getty
रोहित शर्मा अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चले गए हैं। रोहित ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 40 मुकाबले खेलकर 2716 रन बनाए हैं। उन्होंने 9 शतक और 8 अर्धशतक जमाए हैं। रोहित का औसत 41.15 का है। अब रोहित टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।
5/6Image Source : getty
विराट कोहली की बात की जाए तो वे नंबर 4 पर आते हैं। कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 46 मैच खेलकर 2617 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली का औसत 35.36 का है। वे भी अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।
6/6Image Source : getty
रवींद्र जडेजा लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। जडेजा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अब तक 48 मैच खेलकर 2610 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत 42.78 का है।