दिवाली के दिन करें गुलाब से जुड़े 3 आसान उपाय, कर्ज से मिल सकती है मुक्ति
दिवाली के दिन करें गुलाब से जुड़े 3 आसान उपाय, कर्ज से मिल सकती है मुक्ति
दिवाली के शुभ अवसर पर गुलाब से जुड़े कुछ आसान उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं और आप कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
Published : Nov 07, 2026 12:38 pm IST, Updated : Nov 07, 2026 12:38 pm IST
1/4Image Source : Pinterest
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और माता लक्ष्मी की प्रिय पुष्पों में से एक गुलाब भी है। ऐसे में अगर आप दिवाली के दिन गुलाब से जुड़े कुछ उपाय करते हैं तो आपको आर्थिक उन्नति मिल सकती है और कर्ज से भी आप मुक्ति पा सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।
2/4Image Source : Magnific
दीपावली के दिन आपको पांच गुलाब के फूल लेकर एक लाल कपड़े में रखने चाहिए, इस कपड़े गुलाब के फूलों के साथ ही थोड़ा सा गुड़, चावल और चांदी का एक छोटा सा टुकड़ा रखें। इसके बाद कपड़े की पोटली बना लें और इसे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के चरणों में पूजा के दौरान अर्पित कर दें और कर्ज से मुक्ति की प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन यह उपाय करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और आप आर्थिक उन्नति पा सकते हैं।
3/4Image Source : Magnific
दिवाली की शाम को एक गुलाब का फूल लें और उसके मध्य में कपूर रख दें। इसके बाद कपूर को जला दें और जब कपूर पूरा जल जाए तो गुलाब के फूल को माता लक्ष्मी को अर्पित कर दें। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है और साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी आप मुक्त हो सकते हैं।
4/4Image Source : Magnific
दिवाली की रात लक्ष्मी माता की पूजा के दौरान एक लाल गुलाब लें और इस पर लाल चंदन लगाएं और माता को अर्पित कर दें। पूजा समाप्त होने के बाद गुलाब को अपने घर में धन के स्थान पर या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से कर्ज से तो आप मुक्त होते ही हैं साथ ही संचित धन में भी वृद्धि हो सकती है।