टी20 इंटरनेशनल में साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी
टी20 इंटरनेशनल में साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी
टी20 इंटरनेशनल में साल 2026 में भारतीय टीम का काफी उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन देखने को मिला है, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनका फॉर्म लगभग हर सीरीज में शानदार देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Nov 07, 2026 12:09 pm IST, Updated : Nov 07, 2026 12:09 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में साल 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन पहले हाफ में जहां काफी शानदार देखने को मिला तो वहीं दूसरे हाफ में जब श्रेयस अय्यर ने कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला उसके बाद उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है। हालांकि इसके बावजूद कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने पूरे साल बल्ले से शानदार फॉर्म दिखाने के साथ अपनी जिम्मेदारी को काफी सही तरीके से निभाया है। ऐसे में हम आपको साल 2026 में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
टीम इंडिया के लिए साल 2026 में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहली पोजीशन पर अभी काबिज हैं। ईशान जिनकी लंबे समय के बाद टीम इंडिया के स्क्वॉड में वापसी हुई थी उन्होंने इस साल T20I में 37 मैचों की 37 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.88 के औसत से 1220 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में भले ही दूसरे नंबर पर काबिज हैं लेकिन वह पहली पोजीशन को हासिल करने से अधिक दूर नहीं है। ऐसे में उनके और ईशान किशन के बीच में दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है। अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में T20I में अब तक 39 मैचों में खेलते हुए 39 पारियों में बल्लेबाजी की है और 30.34 के औसत से उन्होंने 1153 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6Image Source : AP
संजू सैमसन जिनका प्रदर्शन साल 2026 में T20I में काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। सैमसन ने 30 T20I मैचों में खेलते हुए 30 पारियों में बल्लेबाजी की और 27.93 के औसत से उन्होंने 810 रन बनाए हैं। सैमसन के बल्ले से साल 2026 में T20I में 8 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
5/6Image Source : AFP
तिलक वर्मा जिनका हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। तिलक ने साल 2026 में T20I में 35 मैचों की 34 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.04 के औसत से 757 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
6/6Image Source : AP
टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, जिसमें अय्यर ने साल 2026 में T20I में 26 मैचों की 26 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.54 के औसत से 716 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।