ICC Rankings: कौन हैं आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप बल्लेबाज, बाबर आजम से कितने आगे हैं शुभमन गिल
ICC Rankings: कौन हैं आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप बल्लेबाज, बाबर आजम से कितने आगे हैं शुभमन गिल
आईसीसी रैंकिंग अब लगातार अपडेट हो रही है। इंटरनेशनल मैच शुरू हो चुके हैं, जिनमें आने वाले वक्त में और तेजी आएगी। इस बीच वनडे में इस वक्त टॉप बल्लेबाज कौन से हैं, उन पर नजर डालनी चाहिए। टॉप 5 में भारत के तीन बैटर हैं। यहां तक शुभमन गिल भी बाबर आजम से काफी आगे नजर आ रहे हैं।
Published : May 25, 2026 04:44 pm IST, Updated : May 25, 2026 04:44 pm IST
1/7Image Source : ap
आईसीसी रैंकिंग अब लगातार अपडेट हो रही है। इंटरनेशनल मैच शुरू हो चुके हैं, जिनमें आने वाले वक्त में और तेजी आएगी। इस बीच वनडे में इस वक्त टॉप बल्लेबाज कौन से हैं, उन पर नजर डालनी चाहिए। टॉप 5 में भारत के तीन बैटर हैं। यहां तक शुभमन गिल भी बाबर आजम से काफी आगे नजर आ रहे हैं।
2/7Image Source : ap
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में इस वक्त न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहले नंबर के बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 815 की चल रही है। हालांकि अभी कुछ ही दिन पहले वे 840 की रेटिंग तक पहुंच गए थे, लेकिन फिर भी खेल नहीं, इसलिए रेटिंग घट गई। इसके बाद भी वे पहले नंबर के बैटर बने हुए हैं।
3/7Image Source : ap
विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर दो के बल्लेबाज हैं। कोहली की रेटिंग इस वक्त 791 की चल रही है। जून में वे जब भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज होगी, उसमें विराट कोहली नजर आएंगे। उनके पास बड़ी पारी खेलकर फिर से नंबर एक पर पहुंचने का मौका होगा।
4/7Image Source : getty
अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक इब्राहिम जादरान की बात की जाए तो वे आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 756 की चल रही है। हालांकि अभी जादरान एक्शन से बाहर हैं, इसलिए उनकी रेटिंग और रैंकिंग बढ़ने की कोई खास संभावना नजर नहीं आती है।
5/7Image Source : ap
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नंबर चार पर हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा की रेटिंग 748 की है। बीच में वे पहले नंबर पर पहुंच गए थे, लेकिन फिर खराब प्रदर्शन के कारण नीचे आते चले गए। अब वे भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए चुने तो जरूर गए हैं, लेकिन खेल तभी पाएंगे, जब वे पूरी तरह से फिट होंगे।
6/7Image Source : getty
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। गिल की रेटिंग अभी 716 की चल रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए वे चुने गए और कप्तानी भी करेंगे। उनके पास भी इसी सीरीज के दौरान बड़ी पारियां खेलने का मौका होगा।
7/7Image Source : getty
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम आईसीसी वनडे रैंकिंग मे नंबर 6 पर हैं। बाबर की रेटिंग केवल 684 की है। वे शुभमन गिल से काफी पीछे हैं। इस बीच जल्द ही बाबर आजम वनडे मैच खेलते हुए नजर आएंगे, देखना होगा कि उसमें उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।